बिहार: वैशाली में नमाज से पहले बवाल, आपस में चले लाठी-डंडे और कुर्सियां

Bihar News: वैशाली के जामा मस्जिद महुआ में दो पक्षों में जमकर मारपीट की हुई. जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

Advertisement
पुलिस ने करवाया मामला शांत. पुलिस ने करवाया मामला शांत.

संदीप आनंद

  • हाजीपुर,
  • 01 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • नमाज अता करने को लेकर बवाल
  • दो गुटों के बीच जमकर हुई लड़ाई

वैशाली जिले के महुआ से जामा मस्जिद में नमाज से पहले जमकर बवाल हुआ. यहां नमाज अता करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दरअसल, रामपुर डगरु में जामा मस्जिद की कमेटी को लेकर लम्बे समय से विवाद था. मस्जिद कमेटी के झगड़े का मामला वक्फ बोर्ड तक पहुंचा. जिसके बाद बिहार राज्य वक्फ बोर्ड के आदेश पर नई कमेटी बनाने का आदेश दिया गया.

Advertisement

नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार देने के लिए महुआ के CO मुन्ना कुमार दलबल के साथ मस्जिद पहुंचे. मस्जिद कमेटी के नए सदस्यों को प्रभार दिलवाया. लेकिन जैसे ही नई कमेटी मस्जिद में नमाज की तैयारियों में जुटी थी अचानक मस्जिद जंग का मैदान बनता दिखा. नमाज पढ़ने को लेकर वहां दो गुटों में लड़ाई शुरू हो गई. मस्जिद में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले. लोग एक दूसरे पर कुर्सियां तक फेंकने लगे.

इस मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. सूचना पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. गौरतलब है कि डगरु गांव स्थित जामा मस्जिद में नमाज अता करने एवं हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. विवाद को देखते हुए बिहार राज सुन्नी वक्फ बोर्ड के कार्यपालक पदाधिकारी ने नए अध्यक्ष एवं सचिव को प्रभार दिलाने का आदेश महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी को दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement