फरीदाबाद: प्राइवेट पार्ट में पानी का पाइप डाला, हाई प्रेशर वाली सप्लाई खोल दी, 4 दोस्तों ने ले ली युवक की जान

फरीदाबाद में चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. प्राइवेट पार्ट में पानी की पाइप डालकर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई. दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो फरार हैं. मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • फरीदाबाद,
  • 20 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना सेक्टर 58 इलाके की है. पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी मनोज चौहान के रूप में हुई है.

पानी की पाइप डाल सप्लाई चालू कर दी
पुलिस ने बताया कि मनोज के चार दोस्त अतिंदर, कार्तिक, संदीप और राहुल ने मिलकर 17 मई की सुबह एक फार्महाउस में उसके साथ यह क्रूर हरकत की. आरोपियों ने मनोज के प्राइवेट पार्ट में पानी की पाइप डालकर उसमें तेज दबाव वाला पानी छोड़ दिया, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

मनोज के भाई आनंद चौहान की शिकायत पर सेक्टर 58 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

फार्महाउस में नहाने गए सभी दोस्त
शिकायत के अनुसार, 16 मई की रात चारों आरोपी और मनोज एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. अगली सुबह वे सभी एक फार्महाउस में नहाने के लिए गए. वहां घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद चारों मनोज को सुबह 9 बजे गंभीर हालत में घर लाए और कहा कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है.

मौत से पहले मृतक ने भाई को दे दी थी घटना की जानकारी
पुलिस ने बताया कि मरने से पहले मनोज ने अपने भाई को बताया था कि दोस्तों ने उसके साथ क्या किया. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों संदीप और राहुल उर्फ कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अतिंदर और कार्तिक फरार हैं. उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

पूछताछ के दौरान संदीप और राहुल ने बताया कि वे सब दोस्त थे और शादी से लौटने के बाद फार्महाउस में गए थे. वहीं, संदीप ने मनोज को पकड़ा और राहुल ने चलती हुई सबमर्सिबल मोटर से जुड़ी पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी. पानी के तेज दबाव से मनोज को गंभीर चोट आई. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »