दिल्ली: नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी पीड़िता

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे थे. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीनों को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप. (Representational image) नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप. (Representational image)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2023,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. आरोपी लड़की के जानने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल इसकी जांच चल रही है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के शाहबाद एरिया में स्थित पार्क में 27 जून की रात पीड़िता अपने दोस्त के साथ गई थी. जब लड़की पार्क में बैठी हुई थी, उसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे. तीनों ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी. परिजन लड़की को लेकर तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और वारदात को लेकर शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की

पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लड़की की उम्र तकरीबन 16 साल है. उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस लड़की के दोस्त की भी तलाश कर रही है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले से क्या लड़की को जानते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »