लड़की को फंसाकर दिल्ली से ले गया एमपी, किया यौन उत्पीड़न, 50 हजार में बेचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के रनहौला इलाके से लापता एक नाबालिग लड़की को मध्य प्रदेश के भिंड से बरामद किया है. पुलिस ने इस केस में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपी की भी तलाश में पुलिस जुटी है.

Advertisement
50 हजार में नाबालिग को आरोपी ने बेचा (सांकेतिक तस्वीर) 50 हजार में नाबालिग को आरोपी ने बेचा (सांकेतिक तस्वीर)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • रनहौला इलाके से हुई थी लापता
  • पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल्स
  • भिंड में बरामद हुई लड़की

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के रनहौला इलाके से 29 मई से लापता 16 साल की एक नाबालिग लड़की को मध्यप्रदेश के भिंड से बरामद किया है. राजीव नाम के एक शख्स ने नाबालिग लड़की को 50 हजार में भिंड के एक शख्स को बेच दिया था, जो उम्र में काफी बड़ा था. शख्स लड़की से जबरन शादी करना चाहता था. पुलिस ने इस मामले में राजीव को भी गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. 

Advertisement

दरअसल 29 मई को दिल्ली के रनहोला थाने में एक शख्स ने शिकायत दी कि उनकी बेटी शाम को घर से यह कहकर निकली थी कि वो अपने दोस्त के घर पढ़ने जा रही है, लेकिन उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. फोन स्विच ऑफ होने के बाद उसका कोई पता भी नहीं लगा. पिता ने पुलिस को ये भी बताया कि कुछ समय पहले ही ऑनलाइन क्लास के लिए उन्होंने अपनी बेटी को स्मार्ट फोन दिलाया था.

पुलिस ने जब लड़की की तलाश शुरू की तो पता चला कि लड़की का मोबाइल 29 मई को मधुबन चौक के पास जाकर स्विच ऑफ हो गया. जब पुलिस ने उसके कॉल डिटेल खंगाले तो कुछ नंबर पुलिस को संदिग्ध लगे. पुलिस ने संदिग्ध नंबरों की जांच तेज कर दी. 

'मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा,' ये सोचकर किया प्रेमिका का कत्ल, खुद भी खाया जहर
 

Advertisement

ऐसे हुई लोकेशन की ट्रेसिंग

कई नंबरों में से एक नंबर पुलिस को भिंड में एक्टिव दिखा, जब पुलिस ने आगे जांच की तो पता लगा कि उस नंबर की लोकेशन मधुबन चौक की थी, जिस वक्त लड़की मधुबन चौक से लापता हुई. इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम फौरन भिंड पहुंची और वहां जाकर के पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया.

50 हजार में लड़की को आरोपी ने बेचा

गिरफ्तार आरोपी राजीव ने लड़की को बरामद करवाया. लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि पहले तो शख्स ने दूसरे नाम से दोस्ती की फिर बहला-फुसला कर अपने साथ भिंड ले गया. भिंड में राजीव ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. फिर 50 हजार रुपये में उसने गौतम नाम के एक शख्स को बेच दिया, जो उससे शादी करना चाहता था. गौतम को पुलिस के आने की भनक लग गई, और वह मौके से फरार हो गया. पुलिस गौतम की तलाश में जुटी हुई है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »