बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पहले भी ऐसा कर चुका है आरोपी

झारखंड की गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.

Advertisement
आरोपी दिनेश पंडित. आरोपी दिनेश पंडित.

सत्यजीत कुमार

  • गोड्डा,
  • 27 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST
  • गोड्डा के सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार
  • आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं

दिल्ली पुलिस की टीम ने दिनेश पंडित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पंडित पर झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अब उसको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और वो पहले भी जेल जा चुका है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी दिनेश पंडित को साहिबगंज जिले के सकड़भंगा गांव से गिरफ्तार किया है. आरोपी लगातार गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को देवघर पुलिस और साहिबगंज के तीनपहाड़ और रांगा थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. आरोपी दिनेश पंडित पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं और जेल जा चुका है. पहले भी वो राजमहल विधायक अनंत ओझा को धमकी देने के मामले मे जेल जा चुका है.

दिनेश पंडित रांगा थाना क्षेत्र में सोहेल हत्याकांड में भी आरोपी है. इस कारण गिरफ्तारी के बाद उसे रांगा थाने में रखा गया है. उस पर देवघर में गोड्डा सांसद को धमकी देने का मामला दर्ज है. इसके अलावा तालझारी थाने में भी कई मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »