दिल्ली में कारोबारी को मारी कई गोलियां... सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात

दिल्ली के नारायणा इलाके में प्लास्टिक का कारोबार करने वाले अपूर्व जैन ( 32 ) को गोलियां मारी गई. अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीसीटीवी में बदमाश गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है.

Advertisement
कारोबारी को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज कारोबारी को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • दिल्ली के नारायणा इलाके में वारदात
  • बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस

दिल्ली में बैखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. बताया जा रहा है कि दिल्ली के नारायणा इलाके में प्लास्टिक का कारोबार करने वाले अपूर्व जैन ( 32 ) को गोलियां मारी गई. अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीसीटीवी में बदमाश गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है.

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि रविवार शाम को जब कारोबारी अपूर्व जैन अपनी फैक्ट्री से अपनी कार तक पहुंचा,  तभी घात लगाए बदमाश आए और कार के पीछे से अपूर्व को गोली मार दी. अपूर्व को करीब चार गोलियां लगी है. सीसीटीवी में गौर से देखने पर पीछे से एक शख्स फायरिंग करता हुआ नज़र आ रहा है.

Advertisement

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों का पता लगा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »