दिल्ली: पढ़ाई न करने पर सौतेले पिता ने बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला

दादा के घर से देर से वापस आने पर 5 साल के बच्चे को उसके सौतेले पिता ने इतनी बेरहमी से पीटा कि बच्चे की मौत हो गई. मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST
  • सौतेले पिता ने बच्चे को बुरी तरह पीटा
  • पुलिस ने सौतेले पिता को किया गिरफ्तार

दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में एक 5 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है. दरअसल दादा के घर से देर से वापस आने पर 5 साल के बच्चे को उसके सौतेले पिता ने इतनी बेरहमी से पीटा कि बच्चे की मौत हो गई. मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस अफसरों के मुताबिक, 5 साल का अर्श अपने सौतेले पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दक्षिणपुरी इलाके में रहता था. आरोपी गुलशेर बच्चे का सौतेला पिता है, जिस पर बच्चे के क़त्ल का इल्जाम लगा है. गुलशेर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात रविवार की है. रविवार को जब गुलशेर ने अपने 5 साल के बेटे अर्श को पढ़ने के लिए कहा तो बच्चा चुपचाप घर से अपने दादा के पास खेलने चला गया. बच्चा खेलने में मशगूल रहा और जब वापस लौटा तो काफी देर हो गई थी, जिससे गुलशेर आग बबूला हो गया और गुस्से में आकर उसने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी.

गुलशेर ने बच्चे को इस कदर पीटा कि बच्चा घर में ही बेहोश हो गया. जब बच्चे को काफी देर तक होश नहीं आया तो घर के बाकी लोगों ने बच्चे को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत के देखते हुए बच्चे को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया और एम्स में इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement

चश्मदीदों के गवाह और बच्चे के जिस्म पर आए चोट के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसको बुरी तरह पीटा गया है. लिहाजा पुलिस ने इस मामले में कत्ल का मुकदमा दर्ज सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »