दिल्ली: चचेरी बहन पर अश्लील छींटाकशी करने वाले से लेना था बदला, दोस्तों संग कर डाली हत्या

मंगोलपुरी थाने की पुलिस को 3 जून को एक लड़के की लाश मिली थी. पुलिस के सामने चुनौती थी कि कैसे कातिलों को गिरफ्तार किया जाए. दिल्ली पुलिस की टीम ने इलाके के करीब 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगार डाली और ढाई सौ से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया.

Advertisement
दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट हत्यारोपी दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट हत्यारोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST
  • पुलिस को मिला था 17 साल के लड़के का शव
  • पुलिस ने की जांच, 170 CCTV खंगाले
  • 18 साल का लड़का निकला हत्यारोपी
  • बहन के साथ छेड़छाड़ का लेना था बदला

अपनी चचेरी बहन पर अश्लील छींटाकशी करने वाले को एक लड़के को सबक सिखाने के लिए एक 18 साल के लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए करीब 170 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली है. तब जाकर पुलिस हत्यारोपियों के पास पहुंच सकी.

ये वारदात 30 जून को मंगोलपुरी में हुई थी, जिसमें अब दिल्ली के बाहरी जिले की टीम ने आरोपी और उसके नाबालिग साथियों को पकड़ लिया है.

Advertisement

दरअसल मंगोलपुरी थाने की पुलिस को जे ब्लॉक पार्क के पास 3 जून को एक लड़के की लाश मिली थी. जांच में पता चला कि लड़के के जिस्म पर चाकू से कई बार वार किया गया है. पुलिस के सामने चुनौती थी कि कैसे कातिलों को गिरफ्तार किया जाए. इसके लिए बाहरी जिला पुलिस ने इंस्पेक्टर मुकेश और इंस्पेक्टर राजीव की टीम को ज़िम्मेदारी दी.

कातिलों की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम ने इलाके के करीब 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगार डाली. इतना ही नहीं, आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया. जिसके बाद जाकर पुलिस को कातिल की पहचान राजा नाम के शख्स के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने राजा को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया और उसके तीन नाबालिग साथियों को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

9वीं क्लास में पढ़ता है हत्यारोपी 

गिरफ्तार आरोपी सचिन उर्फ राजा मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में रहता है. 18 साल के सचिन उर्फ राजा ने दिल्ली पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह 9वीं क्लास का छात्र है. आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी चचेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था और छींटाकशी किया करता था, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »