जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

बैतूल के जंगल में युवक-युवती की पेड़ पर लटकी मिली लाशें. एक ही साड़ी से दोनों लटके थे. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा.

Advertisement
युवक-युवती दोनों मंगलवार से घर से लापता थे. युवक-युवती दोनों मंगलवार से घर से लापता थे.

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 13 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में जंगल में एक पेड़ पर एक साड़ी से युवक-युवती के शव के मिलने की मामला सामने आया है. मामला बीजादेही थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस अब घटना की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है.

Advertisement

बैतूल के बीजादेही थाना क्षेत्र के गवाझड़प के घने जंगल में गुरुवार शाम मछली पकड़ कर वापस आ रहे व्यक्ति को एक पेड़ पर एक ही साड़ी से युवक-युवती के शव लटके दिखे. व्यक्ति ने गांव के कोटवार को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने ग्रामीणों से कराई थी लाशों की शिनाख्त 

पुलिस ने ग्रामीणों से दोनों शव की शिनाख्त कराई. इसमें पता चला कि मृतक युवक का नाम लिप्पू धुर्वे है, जिसकी उम्र 25 साल है. वहीं, मृतिका का नाम गुंता बाई है, जिसकी उम्र 20 साल है. दोनों आस-पास के गांव के रहने वाले थे. 

रात हो जाने के कारण पुलिस की टीम घटनास्थल पर ही मौजूद रही. शुक्रवार सुबह दोनों शव को उतार कर उनका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

Advertisement

शादी में जाने का बोलकर निकला था युवक  

मृतक युवक की मां ने बताया कि लिप्पु उसका इकलौता बेटा था. वह मंगलवार को किसी शादी में जाने का बोल कर घर से निकला था. इसके बाद से ही वह लापता था. अब पता चला है कि उसकी मौत हो गई है. घटना की जांच होनी चाहिए. युवती भी उसी दिन से लापता थी. शव दो-तीन दिन पुराने होने के कारण उनसे बदबू आने लगी थी.

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला है. एडिशनल एसपी नीरज सोनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »