ओडिशा में मॉब लिंचिंग... 'बच्चा चोर' के शक में युवक की हत्या, हिरासत में 31 आरोपी

ओडिशा में बच्चा चोरी की अफवाह ने खूनी रूप ले लिया है. यहां भीड़ ने शक के आधार पर एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 15 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं.

Advertisement
मयूरभंज जिले में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Representational) मयूरभंज जिले में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बारीपदा/मयूरभंज,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए एक बेगुनाह की जान ले ली. पुलिस ने इस हिंसा में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही 15 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह पूरा मामला सिर्फ अफवाह और गलतफहमी का नतीजा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

एसपी वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि पहली घटना सोमवार को मोराडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई. यहां भीड़ ने एक व्यक्ति को 'बच्चा चोर' समझकर घेर लिया. उस पर टूट पड़ी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लहूलुहान हालत में उस व्यक्ति को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था. फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. हिंसा का यह दौर यहीं नहीं थमा. सोमवार देर रात बारीपदा सदर थाना इलाके में भी भीड़ ने दो अन्य लोगों को बच्चा चोर गैंग का सदस्य होने के शक में पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने फौरन दखल देते हुए दोनों को रेस्क्यू किया. 

पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने कहा कि जिले में बच्चा चोरी की कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति पर हमला न करें और न ही कानून हाथ में लें. उन्होंने चेतावनी दी कि शक के आधार पर हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में 15 संदिग्धों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाएगा. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि यदि उनके इलाके में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, बजाय इसके कि खुद सजा देने लगें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »