दिल्ली में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में एक ही शख्स की दो कारें उड़ाई, हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम भी फेल

दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में चोरों ने एक ही शख्स की दो कारें एक हफ्ते के भीतर चोरी कर लीं. वारदात 20 अक्टूबर और 26 अक्टूबर की रात की है. इन दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग एफ आई आर दर्ज की है. फिलहाल, चोरों का कोई भी सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

Advertisement
एक हफ्ते में दो गाड़ियों की चोरी एक हफ्ते में दो गाड़ियों की चोरी

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली में चोरों ने एक ही शख्स की एक हफ्ते के भीतर दो गाड़ियां चोरी कर लीं. पीड़ित ने एक गाड़ी में हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम भी लगवा दिया था, ताकि चोर उसे न ले जा सके. मगर, चोरों ने सारे सिक्योरिटी सिस्टम को धता बताते हुए दूसरी कार को भी आसानी से चुरा लिया. 

कार चोरी की वारदात उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके की है. बताया जा रहा है जिस शख्स के घर में चोरी की वारदात हुई है, उसका नाम प्रवेश है. वह पेशे से वकील हैं और भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हैं. चोरी की दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं.

Advertisement

इसके बावजूद पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है. पहली वारदात 20 अक्टूबर की है. चोरों ने प्रवेश के घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार चुरा ली थी. इसके बाद एक हफ्ते के अंदर 26 अक्टूबर की रात उनकी दूसरी ब्रेजा कार भी चोरी कर ली गई. 

यहां देखें वीडियो...

कार में हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम 

जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात चोरी हुई कार में हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगा हुआ था. चोरों को उसे ब्रेक करने में थोड़ा वक्त लगा. मगर, 18 मिनट में ही उन्होंने सारे सिक्योरिटी सिस्टम ब्रेक किए और आसानी से कार चोरी करके मौके से फरार हो गए. इन दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल, चोरों का कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »