बिजनौरः दिनदहाड़े फायरिंग में मर्चेंट नेवी का सिपाही समेत 2 घायल, एक की हालत गंभीर

फायरिंग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है. गोली मारने वालों में पास के एक गांव के रहने वाले युवकों के नाम आए हैं जिनकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.

Advertisement
बिजनौर में फायरिंग में 2 युवक घायल (सांकेतिक) बिजनौर में फायरिंग में 2 युवक घायल (सांकेतिक)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST
  • घायल छात्र को मेरठ रेफर किया गया
  • बुलेट पर सवार होकर आए थे हमलावर
  • पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए मर्चेंट नेवी के सिपाही समेत दो लोगों को गोली मार दिए जाने से अफरातफरी मच गई. फायरिंग में घायल छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है, जबकि घायल नेवी के सिपाही का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

बिजनौर शहर का रहने वाला एक निजी कॉलेज का छात्र विशेष तोमर मर्चेंट नेवी में तैनात सिपाही दोस्त वैभव के साथ स्कूटी से बैराज कॉलोनी की ओर जा रहे थे. तभी इंदिरा पार्क के सामने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने पिस्टल से इनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग के चलते वहां अफरातफरी मच गई. विशेष तोमर को पेट में दो गोली लगी तो उसके पीछे बैठे वैभव सोती के पैर में एक गोली लगी है. दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से विशेष तोमर को उपचार के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है, जबकि नेवी के सिपाही वैभव सोती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देखें: आजतक LIVE TV

इस घटना के बाद से शहर में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है. गोली मारने वालों में पास के एक गांव के रहने वाले युवकों के नाम आए हैं जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें लगा दी हैं.

Advertisement

क्या कहती है पुलिस
पुलिस को मोटरसाइकिल का नंबर और आरोपियों के फोटो भी मिल गए हैं. पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश में जुट गई है. 

बिजनौर के एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि दो लोगों को शहर में गोली मार दी गई है, जिसमें एक की हालत गंभीर है उसे मेरठ भेज दिया गया है, जबकि दूसरे का यहीं पर उपचार चल रहा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. उन्होंने कहा कि गोली क्यों चली है. झगड़ा किस बात को लेकर था, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »