हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. 'वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल' के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

बेंगलुरु में एक युवती ने 'वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल' के बहाने अपने प्रेमी किरण की हत्या कर दी. उसने उसे घर बुलाकर हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. दोनों टेलीकॉम कंपनी में साथ काम करते थे. पुलिस के अनुसार, शक है कि युवती ने पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग भी की. आरोपी को हिरासत में लेकर जांच जारी है.

Advertisement
युवती ने 'वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल' के बहाने प्रेमी की हत्या कर दी. युवती ने 'वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल' के बहाने प्रेमी की हत्या कर दी.

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने 'वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल' के नाम पर अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना बयादरहल्ली थाना क्षेत्र के अंजनानगर इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जो अपनी प्रेमिका प्रेमा के घर पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, घर में कोई और मौजूद नहीं था. इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर किरण से कहा कि वह उसे 'विदेशी अंदाज' में प्रपोज करेगी. इसके बाद उसने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी.

Advertisement

जब किरण ने बंधन को लेकर सवाल किया, तो युवती ने इसे 'प्रपोजल का हिस्सा' बताया. पुलिस को शक है कि घटना से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. इसके बाद युवती ने पहले से तैयार रखा मिट्टी का तेल किरण पर डाल दिया और आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

युवती को शक था कि की प्रेमी उसे नजरअंदाज कर रहा था
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती और मृतक दोनों टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे और दोनों के बीच दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती को शक था कि किरण हाल के दिनों में उसे नजरअंदाज कर रहा था, जिससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

इतना ही नहीं, पुलिस को यह भी आशंका है कि आरोपी ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन में की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले में युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

इस मामले में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी डीएल नागेश ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »