पंजाब पुलिस ने नाकाम की सीमा पार से रची गई आतंकी साजिश, अमृतसर से ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल बरामद

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने सीमा पार से रची गई कथित आतंकी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पढ़ें इस आतंकी साजिश की पूरी कहानी.

Advertisement
इस साजिश के पीछे आईएसआई का हाथ बताया जा रहा है (फोटो-ITG) इस साजिश के पीछे आईएसआई का हाथ बताया जा रहा है (फोटो-ITG)

असीम बस्सी

  • अमृतसर,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

पंजाब पुलिस को अमृतसर में बड़ी कामयाबी मिली है. कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची जा रही एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलरों से संपर्क होने की बात सामने आई है.

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, तलाशी के दौरान उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस इस बरामदगी को राज्य की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता मान रही है.

Advertisement

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में था. जांच के अनुसार, उसे पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए जा रहे थे. इसका मकसद राज्य में शांति व्यवस्था भंग करना और लोगों के बीच दहशत फैलाना था.

पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल एक आरोपी तक सीमित नहीं हो सकता. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही आरोपी के अन्य सहयोगियों, स्थानीय संपर्कों और सीमा पार बैठे हैंडलरों की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पंजाब पुलिस ने कहा है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आरोपी को हथियार और विस्फोटक सामग्री कैसे उपलब्ध कराई गई और उसका आगे का मिशन क्या था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »