बुजुर्ग की हत्या कर बोला आरोपी- जादू-टोना कर वश में कर ली थी मेरी पत्नी

बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर माल गांव के रहने वाले 65 वर्षीय मंदू की 20 नवंबर की रात हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि घटना के सयम मंदू घर पर अकेला था. परिवार के अन्य सदस्य गृह प्रवेश के कार्यक्रम में गये हुए थे. मंदू रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर अलाव ताप रहा था.

Advertisement

aajtak.in

  • बैतूल ,
  • 24 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST
  • मध्य प्रदेश के बैतूल की घटना
  • वृद्ध के सिर पर वार कर की हत्या
  • पुलिस ने कर दिया मामले का खुलासा

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की दी गई. बेहद ही उलझा हुआ ये हत्याकांड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था. इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा. पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया, कि वृद्ध की हत्या जादू-टोने के शक में की गई. आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. उसे शक था, कि वृद्ध ने जादू-टोना कर उसकी पत्नी को वश में कर लिया, जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई. 

Advertisement

बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर माल गांव के रहने वाले 65 वर्षीय मंदू की 20 नवंबर की रात हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि घटना के सयम मंदू घर पर अकेला था. परिवार के अन्य सदस्य गृह प्रवेश के कार्यक्रम में गये हुए थे. मंदू रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर अलाव ताप रहा था. उसी समय मंदू पर हमला हुआ.

उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गांव वालों ने जब मंदू का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी. इस हत्याकांड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था. 

देखें: आजतक LIVE TV 

एसडीओपी शाहपुर महेंद्र सिंह मीणा द्वारा इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर रामपुर माल निवासी सरवन पन्द्राम को हिरासत में लिया गया. सरवन ने पूछताछ में मंदू की हत्या करने की घटना को स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले होशंगाबाद जिले के गजपुर से हुई थी.

Advertisement

शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन मंदू ने जादू-टोना कर उसकी पत्नी को वश में कर लिया, जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई. बस इसी बात से गुस्साये सरवन ने वृद्ध मंदू की हत्या करने का प्लान बनाया. वह वृद्ध के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »