झारखंड : 14 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, महिला थाने में मामला दर्ज

झारखंड के सिमडेगा से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 14 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. जानकारी के मुताबिक, उसके ही गांव का रहने वालाे एक युवक ने डरा-धमका कर संबंध बनाया. गर्भवती होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बैठक कर आरोपी पर शादी का दबाव बनाया. इसके बाद वह फरार हो गया.

Advertisement
नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म

सत्यजीत कुमार

  • सिमडेगा,
  • 27 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

झारखंड के सिमडेगा में 14 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य हैं. अस्पताल ने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति और पुलिस को दी. बाल कल्याण समिति के पहल पर सिमडेगा के महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. 
 
शादी के दबाव पर आरोपी फरार
 
पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले जयराम नायक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया था. वह जब गर्भवती हो गई, तो गांव में एक बैठक हुई. इसमें ग्रामीणों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया. इसके बाद युवक गांव से फरार हो गया. लड़के के परिजनों का कहना है कि वह कमाने दूसरे शहर गया है.

Advertisement

माता-पिता ने बंद करा दिया स्कूल जाना 

दरअसल, युवती के माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है, तो उन्होंने उसका स्कूल जाना भी बंद करा दिया. वह घर में ही रहने लगी. इस दौरान युवती के भाई की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की जब भाई को देखने अस्पताल पहुंची, तो वहां काम करने वाली महिला नर्स की नजर नाबालिग पर पड़ गई.

बाल कल्याण समिति और पुलिस को दी जानकारी 

नर्स को शक हुआ कि वह गर्भवती है और खून की भी कमी है. उसकी जांच कराई गई, तो खून की कमी की जानकारी मिली. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और खून चढ़ाया गया. इसी दौरान नाबालिग को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद उसने नॉर्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया. अस्पताल प्रशासन ने नाबालिग के मां बनने की जानकारी पुलिस और बाल कल्याण समिति को दी. 

Advertisement

जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे. मामला बाल कल्याण समिति के पहल पर सिमडेगा के महिला थाने में दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, नाबालिग के घरवालों ने गर्भवती होने की जानकारी पुलिस में शर्म और लोक लज्जा के कारण नहीं दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »