गाजियाबादः वीडियो कॉल कर महिलाओं को करता था परेशान, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

युवक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसके फोन में 500 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के नंबर और चैट मिले हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 06 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST
  • फोन में मिले 500 से अधिक महिलाओं के फोन नंबर
  • हरियाणा के रोहतक से आरोपी दीपक हुआ गिरफ्तार
  • करता था ऐप का इस्तेमाल, दिखते थे विदेशी नंबर

साइबर सेल ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं और लड़कियों को वॉट्सऐप कॉल कर परेशान करता था. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है. युवक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसके फोन में 500 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के नंबर और चैट मिले हैं.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी दीपक की उम्र 22 साल है और वह हरियाणा के रोहतक का निवासी बताया जाता है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह केवल शौक के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों की लड़कियों को वॉट्सऐप पर कॉल करके परेशान कर रहा था. युवक के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद एक्टिव हुई साइबर सेल ने आरोपी युवक को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी दीपक किसी ऐप का इस्तेमाल कर महिलाओं को परेशान कर रहा था. कविनगर थाने में शिकायत के बाद आईपी एड्रेस के जरिए साइबर सेल की टीम आरोपी तक पहुंची. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसे केवल लड़कियों से ही बात करना अच्छा लगता था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जानकारी दी है कि कोई गर्लफ्रेंड नहीं होने पर उसने लड़कियों से बात करने का यह तरीका निकाला था. वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी युवक कोई भी नंबर डायल कर देता था. अगर उसकी फोन कॉल कोई महिला उठाती तो उसे सेव कर वॉट्सऐप मैसेज भेजने शुरू कर देता था. मैसेज और कॉल के लिए वह किसी ऐप का इस्तेमाल करता था, जिससे उसके नंबर के स्थान पर विदेशी नंबर दिखे.

एसएसपी के मुताबिक जिस मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है, उस मामले में उसने दक्षिण कोरिया और फिलिपींस की आईडी वाले फोन नंबरों का इस्तेमाल किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »