ब्लू व्हेल चैलेंज: गेम खेलते हुए स्कूल की छत से एक छात्र कूदा

वेस्ट बंगाल के हावड़ा जिले में एक छात्र खूनी खेल ब्लू व्हेल चैलेंज का शिकार होते-होते बच गया. नौवीं के तीन छात्रों में से एक ने स्कूल में ब्लू व्हेल गेम खेलते हुए पहली मंजिल से कूद गया. हालांकि, घटना के बाद तीनों को बचा लिया गया. पुलिस ने बताया कि ये बगनान स्थित एक सरकारी उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा के छात्र हैं.

Advertisement
वेस्ट बंगाल के हावड़ा जिले में हुई घटना वेस्ट बंगाल के हावड़ा जिले में हुई घटना

मुकेश कुमार

  • कोलकाता,
  • 13 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

वेस्ट बंगाल के हावड़ा जिले में एक छात्र खूनी खेल ब्लू व्हेल चैलेंज का शिकार होते-होते बच गया. नौवीं के तीन छात्रों में से एक ने स्कूल में ब्लू व्हेल गेम खेलते हुए पहली मंजिल से कूद गया. हालांकि, घटना के बाद तीनों को बचा लिया गया. पुलिस ने बताया कि ये बगनान स्थित एक सरकारी उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा के छात्र हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि स्कूल खत्म होने के समय शिक्षकों ने किसी के गिरने की आवाज सुनी थी. इनमें से एक छात्र को जमीन पर पड़ा देखा था. दो अन्य छात्र प्रथम तल पर मौजूद थे, जहां से वह छात्र कूदा था. उसे गहरी चोट नहीं आई. वे ब्लू व्हेल चैलेंज गेम खेल रहे थे. उन्हें बगनान पुलिस थाना ले जाया गया, जहां उनकी काउंसलिंग की गई.

बताते चलें कि गुजरात सरकार ने ब्लू व्हेल गेम ऑफ डेथ पर बैन लगा दिया है. सरकार ने ब्लू व्हेल गेम को लेकर एक हेल्पलाइन शुरू की है. इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी व्यक्ति ब्लू व्हेल गेम से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी दे सकता है. इसमें ब्लू व्हेल का लिंक कहां से मिल रहा है और इसे कौन खेल रहा है समेत अन्य जानकारियां शामिल हैं.

Advertisement

इसके साथ ही पर रोक लगाने के लिए गुजरात सरकार ने यह भी घोषणा की है कि इससे जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर देने वाले शख्स को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. गुजरात के गृहराज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाड़ेजा का कहना है कि इस गेम को लेकर हर जिले के एसएसपी, कलेक्टर और पुलिस को गाइडलाइन जारी की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »