तालिबान ने एजाज अहंगर को किया रिहा, युवाओं को आतंकी बनाने में माहिर, अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां

खुफिया सूत्रों ने आजतक को बताया कि एजाज काफी तेज दिमाग वाला आतंकी माना जाता है. वह युवाओं को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाने में माहिर है. उसने अफगानिस्तान में भी कई फिदायीन तैयार किए हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए आतंकी बनाने में माहिर है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST
  • युवाओं को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाने में माहिर है एजाज
  • एजाज काफी तेज दिमाग वाला आतंकी माना जाता है
  • एजाज भारत के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है

तालिबान ने अफगानिस्तान जेल में बंद कुख्यात आतंकी तालिबान एजाज अहंगर को रिहा कर दिया है. तालिबान के इस कदम के बाद भारतीय एजेंसिया अलर्ट पर हैं. एजाज भारत के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है.

एजाज के बारे में भारतीय एजेंसियों को उस वक्त बड़ी जानकारी हाथ लगी थी, जब स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS- K) के जम्मू कश्मीर में रहने वाले आतंकी पति जहांजेब और पत्नी हिना बेग दिल्ली से गिरफ्तार किया था. 

Advertisement

खुफिया सूत्रों ने आजतक को बताया कि एजाज काफी तेज दिमाग वाला आतंकी माना जाता है. वह युवाओं को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाने में माहिर है. उसने अफगानिस्तान में भी कई फिदायीन तैयार किए हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए आतंकी बनाने में माहिर है.  
 
एजाज ने अफगानिस्तान में बैठकर भारत में ISKP का बड़ा मॉड्यूल तैयार कर दिया था. दिल्ली में हमले की साजिश रची गई थी. लेकिन दिल्ली पुलिस और एनआईए ने जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु में एक के बाद एक कर कई गिरफ्तारियां कर मंसूबों पर पानी फेर दिया था. 
 
ISKP के जिहादी एडिशन के पीछे एजाज का हाथ
हर 15 दिन में ISKP के जिहादी एडिशन को जारी किया जाता है. इसके पीछे एजाज अहंगर का दिमाग बताया जाता है. हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और NIA ने इससे जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था. अभी हाल ही में इसी ISKP के एडिशन में दावा किया गया था कि काबुल में अमेरिकी फोर्स पर हमला करने वाला फिदायीन 5 साल पहले दिल्ली में पकड़ा गया था. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »