हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी

हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर नफरत फैलाने संबंधी वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्य के खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में धारा 153A IPC के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी (फाइल फोटो) वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST
  • हेट स्पीच मामले में हुई कार्रवाई
  • हरिद्वार पुलिस ने जितेंद्र नारायण को हिरासत में लिया

हरिद्वार के कोतवाली पुलिस स्टेशन में स्वामी यति नरसिंहानंद और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है. जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में धर्मसंसद के दौरान हेट स्पीच के मामले में यह कार्रवाई हुई है. दरअसल, आरोप है कि हरिद्वार में हुई धर्म संसद में धर्मविशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है.

Advertisement

मामले में जानकारी देते हुए एस पी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, हरिद्वार ने बताया कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.

 



हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर नफरत फैलाने संबंधी वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्य के खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में धारा 153A IPC के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है.
 

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »