मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट पहुंचीं BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर, सुनवाई कल तक के लिए टली

विशेष एनआईए कोर्ट ने सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत सभी आरोपियों को ने 4 जनवरी को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था.

Advertisement
NIA कोर्ट में पेश हुईं साध्वी (फाइल फोटो) NIA कोर्ट में पेश हुईं साध्वी (फाइल फोटो)

विद्या

  • मुंबई,
  • 04 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST
  • मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट पहुंचीं BJP सांसद
  • अब मंगलवार को होगी मामले की सुनवाई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस मामले में सोमवार को NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की विशेष अदालत में पेश हुईं. उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय सहित चार अन्य आरोपी भी अदालत के समक्ष पेश हुए. हालांकि दो अन्य आरोपी अजय रहिरकर और सुधाकर धारद्विवेदी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके. इस मामले में कुल सात आरोपी हैं. 

Advertisement

विशेष एनआईए कोर्ट ने सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत सभी आरोपियों को ने 4 जनवरी को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था. इससे पहले की सुनवाई में साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट को बताया था कि वो 17 दिसंबर तक राजनीतिक बैठकों में व्यस्त हैं. उसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराना पड़ा था. इस वजह से वह कोर्ट नहीं पहुंचीं. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें आज हाजिर होने का आखिरी मौका दिया था.  

कोर्ट पहुंचने से पहले बीजेपी सांसद ने ट्वीट किया, जय श्री राम. आज 2008 मालेगांव विस्फोट प्रकरण में कोर्ट पेशी पर पहुंचने के लिए रवाना हुईं. 

विशेष एनआईए कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित की है क्योंकि सोमवार को गवाहों का क्रॉस एग्जामिन करना था लेकिन जिरह करने वाले वकील किसी निजी कारण से अनुपस्थित थे.  

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV 

क्या है मालेगांव ब्लास्ट केस?

महाराष्ट्र के मालेगांव कस्बे में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बांधे गये विस्फोटक उपकरण से हुए विस्फोट में छह लोग मारे गये थे और 100 लोग घायल हो गये. लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मामले की मुख्य आरोपी हैं. अन्य आरोपियों में सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »