मुंबईः सेक्स रैकेट का खुलासा, सावधान इंडिया की एक्ट्रेस गिरफ्तार

महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने दो टीवी मॉडल्स को भी गिरफ्तार किया है. इनमें चर्चित टीवी शो सावधान इंडिया की एक अभिनेत्री भी शामिल है. हालांकि इस सेक्स रैकेट का सरगना पुलिस की पहुंच से बाहर है.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 08 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने दो टीवी मॉडल्स को भी गिरफ्तार किया है. इनमें चर्चित टीवी शो सावधान इंडिया की एक अभिनेत्री भी शामिल है. हालांकि इस सेक्स रैकेट का सरगना पुलिस की पहुंच से बाहर है.

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच को खबर मिली थी कि गोरेगांव में एक हाईप्रोफाइल चल रहा है. जिसमें कई अभिनेत्रियां भी शामिल हैं. पुलिस ने खबर की पुष्टि की और फिर उस इलाके में जाल फैलाया जहां इस रैकेट के चलाए जाने की खबर मिली थी.

Advertisement

ज़रूर पढ़ेंः

सोमवार की देर रात प्लान के मुताबिक पुलिस का आदमी एक सप्लायर के तौर पर रैकेट से जुड़े लोगों के पास पहुंचा और फिर उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की. पुलिस ने उनके ठिकाने से दो टीवी मॉडल्स और एक अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ी गई लड़कियों में टीवी शो सावधान इंडिया की एक अभिनेत्री भी शामिल है.

पुलिस ने जिस इलाके में छापा मारा था, दरअसल वो फिल्म सिटी के पास है. यही वजह थी कि वहां पर आए दिन कई टीवी कलाकारों का आना जाना लगा रहता था. इस धंधे का असली मास्टर मांइड कोई और ही है. जिसके बारे में पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है.

Must Read:

पुलिस के मुताबिक इस रैकेट में काम करने वाली टीवी मॉडल्स और के फोटो सोशल साइट्स के जरिए लोगों के पास भेजे जाते थे. वहीं से क्लाइंट उनका चुनाव करता था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम खुद सप्लायर बनकर इस रैकेट से जुड़े सायरा और अशरफ उर्फ अमन तक पहुंची.

Advertisement

यहां पढ़ेंः

पुलिस ने पहले अमन को गिरफ्तार किया और उसके इस रैकेट में काम करने वाली सावधान इंडिया की अभिनेत्री समेत एक मराठी एक्ट्रेस और एक मॉडल को गिरफ्तार कर लिया. इन लड़कियों को मोटी कीमत पर लोगों के पास भेजा जाता था. पुलिस के मुताबिक एक रात के लिए ये लड़कियां पचास हजार से लेकर एक लाख रुपये तक चार्ज करती थीं. इनके क्लांइट ज्यादातर कॉरपोरेट जगत के लोग होते थे.

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस रैकेट से जुड़े अन्य कई टीवी कलाकारों के नाम खुलासा भी जल्द हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »