दक्षिण अफ्रीका: जिन वैज्ञानिकों ने लगाया 'ओमिक्रॉन' का पता, उन्‍हें मिली धमकी, राष्‍ट्रपति भी हुए कोविड पॉजिटिव

Cyril ramaphosa COVID 19 Positive: दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उन्‍होंने ट्वीट कर खुद इसकी पुष्टि की. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी अच्‍छी सेहत की कामना की है.

Advertisement
दक्षिण अफ्रीका में ही सबसे पहले ओमिक्रॉन का मामला सामने आया था (गेटी इमेज) दक्षिण अफ्रीका में ही सबसे पहले ओमिक्रॉन का मामला सामने आया था (गेटी इमेज)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 13 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST
  • ओमिक्रॉन का पता लगाने वालों को मिली धमकी
  • धमकाने वालों ने कहा, वैज्ञाानिक फैला रहे थे अफवाह

Omicron South africa Variant Update: दक्षिण अफ्रीका में जिन वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाया था, उनको जान से मारने की धमकी मिली है. इस बारे में एक पत्र दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril ramaphosa) को भी भेजा गया है. 

दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट संडे टाइम्‍स में छपी प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिन लोगों ने ये धमकी दी है, उनके बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस पत्र में धमकी देने वालों ने लिखा है कि वैज्ञानिकों ने इस वैरिएंट को लेकर लोगों के बीच घबराहट पैदा कर दी थी.

Advertisement

दरअसल, इस बारे में एक पत्र दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामफोसा को भी भेजा गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी चौकन्‍नी हो गई थी. इस  धमकी वाले पत्र में ग्‍लेंडा ग्रे और प्रोफेसर तुलियो डि ओलिविएयरा के नाम का जिक्र था. तुलियो डि ओलिविएयरा  क्‍वाजलू नटाल रिसर्च इनोवेशन के हेड हैं.

वैक्‍सीनेटेड दक्षिण अफ्रीकी राष्‍ट्रपति भी कोरोना पॉजिटिव 
इस बीच दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्‍होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. साथ ही दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को उन्‍होंने धन्‍यवाद भी कहा, जिन्‍होंने अच्‍छी सेहत की कामना की है. 

पीएम मोदी ने भी दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल की अच्‍छी सेहत की कामना की है. गौर करने वाली बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामफोसा पूरी तरह वैक्‍सीनेटेड थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »