राजस्थानः कोरोना की वजह से 129 निकायों का चुनाव अक्टूबर तक टला

राजस्थान में कोरोना संकट के बीच 129 स्थानीय निकायों के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 20 अक्टूबर तक चुनाव स्थगित कर दिया. पहले यह चुनाव इसी अगस्त महीने में होना था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 19 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

  • अगस्त में ही होना था निकाय चुनाव
  • 20 अक्टूबर तक के लिए टला चुनाव
  • हालात सुधरे तो पहले भी चुनाव संभव
कोरोना संकट के बीच राजस्थान में 129 स्थानीय निकायों के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 20 अक्टूबर तक चुनाव स्थगित कर दिया. पहले यह चुनाव इसी अगस्त महीने में होने वाला था.

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कोरोना संकट को देखते हुए स्थानीय निकायों के चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राजपुरोहित ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए आदेश में कहा कि समय-समय पर कोरोना संक्रमण स्थिति की आयोग समीक्षा करेगा और यदि संभव हुआ तो 20 अक्टूबर 2020 से पहले भी चुनाव कराए जा सकते हैं. कोरोना सहित अन्य सुसंगत परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों में राज्य निर्वाचन आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 के एवं 243 जेडए की शक्तियों का प्रयोग करते हुए 129 नगरीय निकायों के अगस्त, 2020 में होने वाले चुनाव 20 अक्टूबर तक स्थगित करने का आदेश देता है.

इसे भी पढ़ें ----

आयोग ने कहा कि इस दौरान चुनाव को लेकर समीक्षा भी की जाएगी और अगर ऐसा पाया गया कि 20 अक्टूबर से पहले भी चुनाव कराए जा सकते हैं तो चुनाव कराए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »