कोरोना महामारी से लड़ाई की बड़ी तैयारी, वैक्सीन पर आज पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो बैठकें करेंगे. पहली बैठक में पीएम कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं

Advertisement
देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST
  • कल पीएम मोदी करेंगे दो बैठकें
  • देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस
  • अहमदाबाद में 7 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू

देश भर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कोरोना का संक्रमण रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक इसमें खास कामयाबी नहीं मिल पाई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो बैठकें करेंगे. वैक्सीन को लेकर होने वाली बैठक में पीएम कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. 

Advertisement

इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. यह मीटिंग सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच होगी. दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और कोविड-19 वैक्सीन को बांटने को लेकर चर्चा करेंगे.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. इस दौरान शादी या किसी भी धार्मिक प्रसंग को अनुमति नहीं दी जाएगी. शादी जैसे समारोह को दिन में ही ख़त्म करना होगा. गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है. वहीं अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है. 

देखें आजतक लाइव टीवी

Advertisement

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है. कोविड-19 के टीकाकरण की सफलता के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में 15 दिसंबर, 2020 तक "कोल्ड चेन" की सुदृढ़ व्यवस्था प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी, जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता में कोई भी कमी न आने पाए. साथ ही शादियों को लेकर योगी सरकार ने नया आदेश जारी किया है. कोरोना के इस दौर में 100 से ज्यादा लोग शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे.

कहां कितने केस

दिल्ली

पिछले 24 घंटे में 4454 केस

पिछले 24 घंटे में मौतें- 121

24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 7216

एक्टिव केस - 37329

उत्तराखंड

आज के कुल पॉजिटिव केस - 376

कुल -71632

कुल एक्टिव केस - 4298

मौतें - 1162

राजस्थान

आज कुल पॉजिटिव केस- 3232

जयपुर में मामले- 599

मौतें- 19

गुजरात

आज के नए कोरोना मामले- 1487

राज्य में कुल मामले- 1.98 लाख

आज कितनी मौतें- 17 

राज्य में कुल मौतें- 3876

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »