कोरोना: पाकिस्तान में लॉकडाउन पर फैसला आज, करतारपुर कॉरिडोर 24 अप्रैल तक बंद

कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. अमेरिका में सबसे ज्यादा 23 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया के कई देशों में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू है. भारत में लॉकडाउन को पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ा दिया है. उधर पाकिस्तान में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहां लागू लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान आज फैसला लेंगे.

Advertisement
पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

  • कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5,700 के पार
  • पाकिस्तान में कोरोना से अबतक 93 की मौत
  • सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने की बैठक

पाकिस्तान में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. Johns Hopkins यूनिवर्सिटी के मुताबिक, पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5707 तक पहुंच गई है. कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एक बैठक की. जिसमें सभी प्रांतों के नेता शामिल हुए. बैठक में मौजूद नेताओं ने इमरान खान को अपने-अपने प्रांतों में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी दी. इस बैठक में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेता भी शामिल थे.

Advertisement

लॉकडाउन पर चर्चा के लिए बैठक आज

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस बैठक के बाद योजना मंत्री असद उमर ने मीडिया को बताया कि बैठक में लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा हुई और आज यानी मंगलवार को फिर बैठक होगी. इस बैठक के बाद लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए वहां 14 अप्रैल यानी आज तक लॉकडाउन लागू है.

असद उमर ने कहा, ''सभी प्रांतों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को हुई बैठक में भाग लिया. लॉकडाउन पर मंगलवार को होने वाली बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा. उद्योग और व्यापार को दोबारा खोलने पर भी फैसला मंगलवार की बैठक के बाद लिया जाएगा. मालिकों को उनके कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी.''

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले में पाकिस्तान की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में अच्छी है. ऐसे में टीटीक्यू (ट्रेसिंग, टेस्टिंग और क्वारेनटाइन) नीति अपनाना महत्वपूर्ण है.

Advertisement

करतारपुर कॉरिडोर अब 24 अप्रैल तक बंद

इस बीच पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर बंद रहने की अवधि भी दो सप्ताह और बढ़ाने की घोषणा की है. अब इसे बंद करने की समयसीमा 16 अप्रैल से बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दी गई है. जबकि करतारपुर कॉरिडोर अब 24 अप्रैल तक बंद रहेगा. अफगानिस्तान और ईरान सीमा पर लागू बंदी भी 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.

इस बीच पाकिस्तान के स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे मं सात और लोगों की मौत हो गई और इस तरह अबतक कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 93 तक पहुंच गया है. मंत्रालय के मुताबिक 1095 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके है लेकिन 44 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5707 तक पहुंच गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »