महाराष्ट्र में 24 घंटे में 116 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, अबतक 25 ने गंवाई जान

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में सौ से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं.

Advertisement
महाराष्ट्र पुलिस में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस (पीटीआई) महाराष्ट्र पुलिस में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस (पीटीआई)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 29 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

  • महाराष्ट्र पुलिस में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर
  • चौबीस घंटे में 100 से अधिक मामले सामने आए

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र देश में कोरोना से प्रभावित होने वाला सबसे बड़ा राज्य है. यहां महाराष्ट्र पुलिस भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रही है. बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना वायरस के 116 नए मामले सामने आए हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र पुलिस में पिछले चौबीस घंटे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. इसी के साथ महाराष्ट्र पुलिस में अबतक कोरोना के कुल केस की संख्या 2211 पहुंच गई है. इनमें 249 पुलिस अफसर हैं तो वहीं 1962 पुलिसकर्मी हैं.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अबतक कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र पुलिस में कुल 25 मौत हुई हैं. जबकि 970 पुलिसवाले अबतक कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सरकारी अफसरों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं. मुंबई और दिल्ली पुलिस कोरोना से सबसे अधिक पीड़ित हैं.

अगर पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस के कुल 59546 केस सामने आ चुके हैं. राज्य में अबतक कुल 1982 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, करीब 18 हजार लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.

Advertisement

वहीं पूरे देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या एक लाख 65 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. जबकि देश में 4700 से अधिक लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 42 फीसदी से अधिक है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement