इंदौर में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, विदेश से आए 1000 लोगों के लापता होने से हड़कंप

इंदौर के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते दिनों में विदेश से 1339 लोग आए, इसमें से 1000 लोगों ने अपना गलत पता दिया था. जब स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 23 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST
  • इंदौर में रोज आ रहे हैं 10-12 केस
  • विदेश से आए 13 लोग पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच विदेश से आए 1000 लोगों के लापता होने की भी खबर है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते दिनों में विदेश से 1339 लोग आए, इसमें से 1000 लोगों ने अपना गलत पता दिया था. जब स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला.

Advertisement

इस बीच इंदौर शहर में रोजाना ने 10-12 नए केस सामने आ रहे हैं. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी इंदौर शहर में मंडराने लगा है. इस बीच निजी लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट किया गया, जिसके दो सैंपल में नए म्युटेंट मिले हैं, लेकिन दोबारा सैंपल टेस्ट के लिए दिल्ली भेजा गया है. 

दरअसल, विदेश से आए 3 लोगों में से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनका अरविंदो मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट किया गया, जिसमें नए म्युटेंट होने का संदेह जताया गया है. अरविंदो मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन उपलब्ध है, हालांकि अधिकारी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. 

इस बीच मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सेतिया के अनुसार, बुधवार को भी 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमे 12 नए मरीज हैं, जबकि 2 की रिपोर्ट फिर से आई है, हालात चिंताजनक स्थिति है, 2 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है.

Advertisement

ओमिक्रॉन पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सेतिया ने कहा कि अभी 94 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है,  विदेशों से आने वाले 13 मरीज हैं जिन्हें आइसोलेट किया गया है, अभी तक विदेशों से 1339 लोग आए है, जिनमें से 1000 हजार लोगों के द्वारा गलत पता दिया गया.

इंदौर प्रशासन की ओर से लापता 1000 लोगों को खोजने का अभियान चलाया जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »