गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी, कहा- कोविड हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी के लिए बनाई जाए ठोस रणनीति  

गृह मंत्रालय ने हाल के ही दिनों में अस्पतालों और नर्सिंग होमों में शॉर्ट-सर्किट के कारण हुईं आग की घटनाओं की ओर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का ध्यान आकर्षित किया है. स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों विशेष रूप से कोविड-19 स्वास्थ्य केन्द्रों में फायर सेफ्टी और यहां निर्बाध ​बिजली आपूर्ति के लिए ठोस कार्य योजना बनाने पर ध्यान देने के लिए कहा गया है. 

Advertisement
गृह मंत्रालय ने कोविड हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी के लिए ठोस रणनीति बनाने को कहा गृह मंत्रालय ने कोविड हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी के लिए ठोस रणनीति बनाने को कहा

जितेंद्र बहादुर सिंह / कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2021,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST
  • कोविड-19 स्वास्थ्य केन्द्रों को मिले 24 घंटे बिजली 
  • क्षेत्रीय अधिकारी रखें सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का ध्यान 
  • स्वास्थ्य, बिजली व अग्निशमन विभाग करें बैठक 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हाल के दिनों में अस्पतालों और नर्सिंग होमों में शॉर्ट-सर्किट के कारण हुईं आग की घटनाओं की ओर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का ध्यान आकर्षित किया है. राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को लिखे गए पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि हाल ही में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. गर्मियों के मौसम में इस ओर विशेष रूप से ध्यान देने  की जरूरत है, क्योंकि तापमान बढ़ने और आंतरिक वायरिंग के रखरखाव में कमी और इस पर पड़ने वाले ऑवरलोड के कारण शॉर्ट सर्किटिंग होती है, जिससे आग लगने की घटनाएं होती हैं, इससे बड़ा नुकसान होता है. 

Advertisement


मजबूत कदम उठाने की जरूरत 
केंद्रीय गृह सचिव ने कहा है कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं विशेष रूप से कोविड​​-19 समर्पित सुविधाओं में से किसी में भी आग जैसी कोई घटना न हो इसके लिए मजबूत कदम उठाने की जरूरत है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्वास्थ्य, बिजली और अग्निशमन विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करने और सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने की अपील की है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न स्तरों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर करने के लिए कहा है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार आंतरिक सुरक्षा और कार्यात्मक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की जाए.  क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा इन स्वास्थ्य सुविधाओं का दौरा किया जाए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए.

Advertisement

24 घंटे मिले बिजली 
गृह मंत्रालय ने अस्पतालों और नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा पर हाल ही में एमएचए के महानिदेशक (फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस एंड होम गार्ड्स) द्वारा जारी की गई एडवाइजरी पर भी ध्यान आकर्षित किया है. पत्र में यह भी कहा गया है कि देश भर में कोविड- समर्पित स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी संख्या में कोविड-19 रोगियों का इलाज किया जा रहा है. ज्यादातर मामलों में ऑक्सीजन समर्थित बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर महत्वपूर्ण साधन हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं में नियमित 24X7 आधार अर्थात 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाए.


जीवन को बचाना प्राथमिकता 
पत्र में जोर देते हुए कहा गया है कि प्रत्येक जीवन को बचाना एक प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि किसी भी घटना को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने से पहले कोविड-19 का प्रबंधन करने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्य सभी आवश्यक वैकल्पिक सहायता प्रदान कर दी गई हैं, जिससे रोगियों के लिए की जा रही प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो सके.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »