दिल्ली में क्यों कम लोग लगवा रहे हैं कोरोना का टीका? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब

कोरोना वैक्सीनेशन में दिल्ली के पिछड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन स्वैक्षिक है, इसमें कंपल्शन नहीं है, इसलिए लोग कम लगवा पा रहे हैं और अब तो कोरोना भी कंट्रोल में है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया बयान
  • बोले- कल 3598 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है, लेकिन दिल्ली में कम ही लोग अभी तक टीका लगवा पाए हैं. कोरोना वैक्सीनेशन में दिल्ली के पिछड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन स्वैक्षिक है, इसमें कंपल्शन नहीं है, इसलिए लोग कम लगवा पा रहे हैं और अब तो कोरोना भी कंट्रोल में है. 

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 3598 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया और 8136 लोग इसके लिए रजिस्टर्ड थे, यानी 44 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाए. धीरे-धीरे लोगों में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर सरकार सारे कदम उठा रही है. काउंसलिंग भी की जा रही है, जो भी सवाल होते हैं, उसपर सबसे बात की जाती है

Advertisement

वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल 24 मामले एडवर्स इफेक्ट के थे, दो मामले सीरियस थे और इनमें से एक डॉक्टर है, जो आईएलबीएस हॉस्पिटल में काम करती हैं, वह अभी भर्ती हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

क्या वैक्सीनेशन को लेकर सामने आए बयानों का असर पड़ा है? इस सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि नहीं, किसी के बयान से असर नहीं पड़ा है. यह वैक्सीन लगवाने वाले का निजी फैसला होता है. मुझे ऐसा नहीं लगता कि लोग इसके कारण कम लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं. 50 फीसदी भी काफी है. 50 फीसदी लोग तो वैक्सीन लगवा ही रहे हैं.

को-विन ऐप की गड़बड़ियों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ऐप में कई सारी गड़बड़ियां हैं, कई बार वो काम नहीं कर रहा होता है. पहले दिन से ही स्टेबलाइज नहीं हुआ है. पूरे देश का एक ही ऐप है, जो केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है. अभी हम इसी ऐप के जरिए काम कर रहे हैं. ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं है. अभी स्टार्ट हुआ है, कुछ समय देना चाहिए.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »