कोरोना की रिकॉर्ड छलांग, 24 घंटे में 2 लाख 61 हजार से ज्यादा केस, 1501 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 261500 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना के चलते 1501 लोगों की मौत हुई है.

Advertisement
देश में कोरोना के मामले हर रोज बढ़ते नजर आ रहे हैं. (फाइल फोटो) देश में कोरोना के मामले हर रोज बढ़ते नजर आ रहे हैं. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST
  • देश में 261500 नए मामले, 1501 लोगों की मौत
  • कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे पर
  • अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे पर

कोरोना वायरस महामारी दिनबदिन विकराल रूप लेती नजर आ रही है. बीते 24 घंटे में अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 261500 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना के चलते 1501 लोगों की मौत हुई है.

जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के 67123, उत्तर प्रदेश में 27334, दिल्ली में 24375, कर्नाटक में17489 और छत्तीसगढ़ में16083 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों में से कुल 58.28% नए मामले इन राज्यों से ही सामने आए हैं. महाराष्ट्र में अकेले 25.67% नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में 1501 मरीजों की मौत हुई है. इनमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र (419) और दिल्ली (167) मौतें शामिल हैं.

Advertisement

दुनियाभर में कोरोना का आतंक

वहीं, Worldometer के मुताबिक दुनियाभर में अबतक कोरोना के 141,305,237 मामले सामने आ चुके हैं. कुल 3,023,871 के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं. विश्वभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 119,918,188 हो गई है. दुनिया भर में सक्रिय मामलों की संख्या 18,363,178 है.

अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर अमेरिका है जहां कोरोना के अबतक कोरोना के 32,372,119  मामले दर्ज किए गए हैं. यहां अबतक कोरोना से 580,756 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना से 24,905,332 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि  6,886,031 सक्रिय मामले हैं.  इस मामले में ब्राजील तीसरे नंबर पर है. वहीं चौथे पर फ्रांस, पांचवें पर रूस, छठें पर ब्रिटेन है. ब्राजील में अबतक 13,900,134 मामले, फ्रांस में 5,260,182 मामले, रूस में 4,693,469 मामले और ब्रिटेन में अबतक 4,385,938 मामले दर्ज किए गए हैं.

Advertisement

देश में ऑक्सीजन की किल्लत

केंद्र सरकार के बेड्स और ऑक्सीजन संबंधी दावों के बीच कई राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से एयरलिफ्ट कर 1200 से 1500 मेट्रिक टन ऑक्सजीन की मांग की है. उधर, एमपी के शहडोल में भी 6 कोविड मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »