रणदीप गुलेरिया बोले- रोज 50 लाख डोज की जरूरत वरना कोरोना को रोक पाना मुश्किल

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमें एक दिन में कम से कम 50 लाख डोज देने की जरूरत है, इसके साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है, खासकर ग्रामीण इलाकों में.

Advertisement
 दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (फाइल फोटो) दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST
  • कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ाने पर जोर
  • गुलेरिया बोले- अभी हालात बेकाबू नहीं

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 172 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर एक्सपर्ट ने चिंता जताई है. दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हम दूसरी लहर की तरफ बढ़ रहे हैं, वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ाने की जरूरत है.

Advertisement

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन देने से मौत के आंकड़ों में कमी दिखेगी. उन्होंने कहा कि हमें एक दिन में कम से कम 50 लाख डोज देने की जरूरत है, इसके साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है, खासकर ग्रामीण इलाकों में.

एम्स डायरेक्टर ने डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कहा कि अभी स्थिति बेकाबू नहीं हुई है, हमें बस पिछले साल सीखे गए सबक को फिर आजमाना है, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन पर जोर देना होगा, ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर जोर हो, जो पॉजिटिव केस हों, उन्हें आइसोलेट करें.

एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बुजुर्ग लोगों को वैक्सीनेशन सेंटरों पर लाने की जरूरत है, उनके लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए, खासकर ग्रामीण इलाकों में. ग्रामीण इलाकों में जागरुकता अभियान चलाना चाहिए ताकि वैक्सीन को लेकर हिचक खत्म हो.

Advertisement

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यूरोप और ब्रिटेन में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाई गई है, भारत में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है, इसमें बड़ी तादाद में कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले हैं, लेकिन खून के थक्का बनने का कोई मामला सामने नहीं आया है.

कोरोना की दूसरी लहर क्यों आई? इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि लोग ऐसा मानकर चल रहे हैं कि महामारी खत्म हो गई है इसलिए वे किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, मास्क नहीं लगा रहे, इस वजह से केस बढ़ रहे हैं, कुछ ऐसे नए स्ट्रेन आए हैं जो और ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »