पोस्ट ऑफिस द्वारा तमाम सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाती हैं. इसके साथ ही कुछ स्कीम आपकी रेग्युलर इनकम की गारंटी भी देती हैं. इनमें सिर्फ एक बार निवेश के जरिए हर महीने की कमाई पक्की की जा सकती है. ऐसी ही एक शानदार Post Office Scheme है, एमआईएस स्कीम यानी Monthly Income Scheme, इसमें निवेश पर सरकार ब्याज भी शानदार दे रही हैं. एक बार निवेश करके आप हर महीने 10000 रुपये की इनकम पक्की कर सकते हैं.
सरकार लेती है सुरक्षा की गारंटी
Post Office Schemes को रिस्क फ्री सेविंग स्कीम्स माना जाता है, क्योंकि इसमें किए गए निवेश पर खुद सरकार सुरक्षा की गारंटी देती है. अगर आप भी बिना रिस्क के किसी सरकारी योजना में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो ये ऑप्शन बेस्ट साबित हो सकता है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) रेग्युलर इनकम कराने के मामले में खासी पॉपुलर है.
MIS के तहत खोल सकते हैं ये अकाउंट
पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम के तहत आप सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इस सरकारी योजना के तहत सिंगल व्यक्ति के खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है, जबकि अगर ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराया जाता है, तो अधिकतम निवेश की लिमिट 15 लाख रुपये तय की गई है.
7.4% का तगड़ा ब्याज, ये नियम जान लें
Post Office MIS Scheme योजना के तहत सरकार की ओर से शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है, जो फिलहाल 7.4 फीसदी सालाना की दर से मिल रहा है. इस स्कीम में ब्याज का पेमेंट हर महीने किया जाता है.
इस स्कीम में निवेश करते समय एक खास बात जान लेना जरूरी है कि पूरा लाभ लेने के लिए मैच्योरिटी तक खाता चालू रखने में ही फायदा है. दरअसल, इससे जुड़े नियमों को देखें, तो पोस्ट ऑफिस MIS खाते को खोलने की तारीख से एक साल पूरा होने से पहले बंद करने की अनुमति नहीं है. अगर अकाउंट 3 साल पूरे होने पर या उससे पहले बंद किया जाता है तो डिपॉजिट अकाउंट का 2 फीसदी काट लिया जाएगा और बाकी अमाउंट का पेमेंट कर दिया जाएगा.
हर महीने 10000 की इनकम
हर महीने दस हजार रुपये की इनकम का कैलकुलेशन करें, तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेशक को ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना होगा और एकमुश्त 15 लाख रुपये जमा करने होंगे और इस पर करेंट इंटरेस्ट रेट 7.4% के हिसाब से ब्याज मिलेगा. इस निवेश के जरिए आपकी मैच्योरिटी तक ब्याज से कमाई 5,55,000 रुपये होगी, जो सालाना 1,11,000 रुपये होगी, जबकि इसे मंथली आधार पर कैलकुलेट करें, तो 9,250 रुपये होंगे.
आजतक बिजनेस डेस्क