नॉन सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 82 रुपये सस्ता, विमान ईंधन का मूल्य 12 फीसदी घटा

वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी के कारण सरकारी तेल विपणन विमान कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) का मूल्य सोमवार को 12 फीसदी कम कर दिया. बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 82.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है.

Advertisement
नॉन सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता नॉन सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी के कारण सरकारी तेल विपणन विमान कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) का मूल्य सोमवार को 12 फीसदी कम कर दिया. बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 82.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है.

की कीमत दिल्ली में 575 रुपये हो गई है जो पहले 657.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी. बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है. साल में सब्सिडी वाले 12 का कोटा खत्म होने के बाद लोगों को बाजार दर पर रसोई गैस सिलेंडर लेना होता है.

Advertisement

तेल कंपनियों ने बताया है कि दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत 4,765.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.9 प्रतिशत घटकर 35,126.82 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गई है. यह लगातार तीसरा महीना है जब दाम में कमी की गई है. इससे पहले एक जनवरी को कीमत में 10 प्रतिशत की कटौती की गई थी.

अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय कर या वैट में भिन्नता के कारण विभिन्न हवाईअड्डों पर एटीएफ के दाम अलग होते हैं. एयरलाइंस के परिचालन खर्च में औसतन 40 प्रतिशत ईंधन पर खर्च होता है. बिना सब्सिडी वाले में इससे पहले, लगातार तीन बार कीमत में वृद्धि की गई थी. इससे पहले एक जनवरी को कीमत 49.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

सब्सिडी वाले 14.2 किलो के की कीमत दिल्ली में 419.33 रुपये है. तीन खुदरा तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम) अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले महीने की कीमत के आधार पर जेट ईंधन और वाले एलपीजी के मूल्य में हर महीने की पहली तारीख को संशोधित करती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement