LPG... पेट्रोल-डीजल से ATF तक, आज सुबह-सुबह आईं ये 4 खुशखबरी, आपकी जेब पर होगा असर

1st July Good News: पहली जुलाई को आंख खुलने के साथ ही लोगों को चार गुड न्यूज मिली हैं और इनका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. 19 किलो से लेकर 5 किलोग्राम तक का LPG Cylinder सस्ता हो गया है, तो Petrol-Diesel Price भी घटे हैं.

Advertisement
1 जुलाई को एक के बाद एक चार गुड न्यूज. (Photo: ITG) 1 जुलाई को एक के बाद एक चार गुड न्यूज. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

देश में जुलाई का महीना बड़ी राहत लेकर आया है. सुबह-सुबह एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ चार खुशखबरियां आई हैं. जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ी कटौती की है और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ ही 5 किलोग्राम वाला छुटकू गैस सिलेंडर भी सस्ता हो गया है. तो वहीं दूसरी ओर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम भी घट गए हैं. यही नहीं हवाई यात्रियों के लिए भी गुड न्यूज आई है, क्योंकि एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. 

Advertisement

पहली खुशखबरी: कमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम 
1 जुलाई 2026 की शुरुआत होने के साथ ही सबसे पहली राहत LPG Price Cut की खबर से मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की है. इसके साथ ही दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार रुपये से नीचे आ गई है. अब तक यहां 19 Kg LPG Cylinder 3,113.50 रुपये में मिल रहा था, जो घटकर 2,930 रुपये का रह गया है. कोलकाता में इसका दाम 3255.50 रुपये, लखनऊ में 3,052.50 रुपये और पटना में 3,227 रुपये का हो गया है. 

दूसरी खुशखबरी: 5 Kg वाला छुटकू सिलेंडर सस्ता
न सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, बल्कि 5 किलोग्राम वाला छुटकू गैस सिलेंडर भी 1 जुलाई से सस्ता हो गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के सूत्रों ने बताया है कि इस 5 Kg LPG Cylinder (FTL)  रिफिल की कीमत में 13 रुपये की कटौती की गई है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच बीते जून महीने की शुरुआत में एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया था और दिल्ली में ये 821.50 रुपये का हो गया था, लेकिन अब ये सस्ता होकर 808.50 रुपये पर आ गया है. 

Advertisement

तीसरी खुशखबरी: ATF घटा, सस्ता होगा हवाई सफर
जुलाई की पहली तारीख को तीसरी खुशखबरी हवाई यात्रियों के लिए आई है. दरअसल, हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमत में कटौती (ATF Price Cut) की गई है. घरेलू एटीएफ प्राइस (Domestic ATF Prices) में सीधे 5000 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है. इसके बाद 1 जुलाई 2026 से जेट फ्यूल की कीमत 1.15 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर अब 1.10 लाख रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है. बता दें कि एयरलाइन परिचालन में एटीएफ की कीमतों का बड़ा रोल रहता है, इसके दाम घटने से हवाई यात्रियों के यात्रा खर्च में कमी आ सकती है. 

चौथी खुशखबरी: Petrol-Diesel हो गया सस्ता
एलपीजी से लेकर एटीएफ प्राइस में कटौती का तोहफा ही नहीं मिला है, बल्कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कटौती (Petrol-Diesel Price Cut) की गई है. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL, HPCL ने अपने फ्लूय प्राइस स्थिर रखे हैं, लेकिन प्राइवेट सेक्टर की बड़ी रिटेल फ्यूल सेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया है. Petrol Price में 5 रुपये प्रति लीटर, जबकि Diesel Price में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. बता दें कि Nayara Energy के देशभर में 7000 से ज्यादा पेट्रोलपंप हैं, जहां अब सस्ता तेल मिलेगा. पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »