Crorepati Calculator: महेश 5000 रुपये लगाकर करोड़पति बनना चाहता है, कैसे होगा सपना सच? ये है फॉर्मूला

SIP Power: महेश ही नहीं, एक आम आदमी भी हर महीने 5000 रुपये जोड़कर कैसे करोड़पति बन सकता है. अभी भी हर महीने एक छोटी-छोटी राशि एसआईपी करके लंबी अवधि में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकते हैं.

Advertisement
5000 रुपये मंथली SIP से करोड़पति बनने का फॉर्मूला. (Photo: AI Generated) 5000 रुपये मंथली SIP से करोड़पति बनने का फॉर्मूला. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

महेश की उम्र 30 साल हो चुकी है, एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, सभी खर्चे काटकर महेश को करीब 10 हजार रुपये महीने में बच जाता है, फिलहाल इस पैसे को वो सेविंग अकाउंट में जमा कर रहे हैं. लेकिन महेश ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जहां इसे निवेश कर लंबी अवधि में मोटा पैसा बनाया जा सके. 

दरअसल, महेश बुढ़ापे को लेकर सजग हैं, बुढ़ापे में पैसों की दिक्कत न हो. इसलिए वो सही वक्त पर प्लान बनाना चाहते हैं. अगर आपको लगता है कि अभी तक आपने फ्यूचर को लेकर कोई रोडमैप नहीं खींचा है, तो आज ही शुरुआत कर दें. इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होगी, जब आप निवेश का पहला कदम बढ़ा देंगे तो फिर लक्ष्य अपने आप आसान होते जाएंगे.

Advertisement

5000 रुपये से करोड़पति बनने का फॉर्मूला

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अमीर बनना चाहता है, हर किसी का लक्ष्य होता है कि वो करोड़पति बने. महेश भी चाहता है कि ऐसा कोई तरीका है, जिससे 5000 रुपये महीना जोड़कर लंबी अवधि में करोड़पति बना जा सके. आज के दौर में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) एक ऐसा विकल्प है, जो आसानी से लोगों को लंबी अवधि में करोड़पति बना रहा है. 

आइए जानते हैं, महेश ही नहीं, एक आम आदमी भी हर महीने 5000 रुपये जोड़कर कैसे करोड़पति बन सकता है. आप महज 500 रुपये से म्यूचुअल फंड में SIP शुरू कर सकते हैं, SIP म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है. आमतौर पर म्यूचुअल फंड में 12 से 15 फीसदी तक सालाना रिटर्न मिल जाता है. 

जब आप हर महीने म्यूचुअल फंड में 5000 रुपये SIP करेंगे, और उसपर रिटर्न सालाना 15% जोड़ें तो 22 साल के बाद आप करोड़पति बन जाएंगे. आप के पास कुल 1.03 करोड़ रुपये होंगे. जबकि इन 22 वर्षों में आपको कुल 13.20 लाख रुपये जमा करने होंगे. 

Advertisement

म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन रिटर्न का विकल्प

वहीं अगर सालाना रिटर्न 17 फीसदी मिल जाता है तो फिर 5000 रुपये मंथली निवेश पर महेश जैसे लोग म्यूचुअल फंड से 20 साल में ही 1.01 करोड़ रुपये जुटा सकते हैं. 

महेश के लिए एक खास सलाह ये होगी कि भले ही वो SIP की शुरुआत 5000 रुपये से करें. लेकिन इसमें सालाना 10 फीसदी का इजाफा करें. जिसके बाद सालाना 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 20 साल के बाद महेश एक करोड़ रुपये का मालिक बन जाएगा. वक्त थोड़ा लंबा जरूर लगेगा, लेकिन म्यूचुअल फंड में मोटा रिटर्न संभव है.

अगर मंथली SIP (एसआईपी) 5000 रुपये महीने करते हैं और सालाना 10 फीसदी निवेश बढ़ाते रहे और उसपर रिटर्न 15 फीसदी मिल जाता है तो फिर कुल 1,39,18,156 रुपये मिलेंगे. जबकि इस दौरान आपको कुल 34,36,500 रुपये निवेश करने होंगे. हालांकि ये केवल 5000 रुपये महीने के हिसाब कैलकुलेट किया गया है, जो कि कम से कम हर महीने 25 हजार से 30 हजार रुपये कमाने वाले कर सकते हैं. अगर निवेश की राशि को दोगुनी कर दी जाए तो रिटर्न भी दोगुना हो जाएगा.

(नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement