Gold Rate Today: कल गोल्ड को लेकर PM मोदी ने किया था ऐलान, आज क्या है हाल, जानिए 10 ग्राम का रेट

Gold Rate After PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है, तो इसके बाद सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव पर निवेशकों और खरीदारों की नजर टिक गई है.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ा बदलाव. (Photo: File/ITG) सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ा बदलाव. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में इसके भाव में उलटफेर आया है. जहां एक ओर वायदा कारोबार में सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है, तो वहीं IBJA के मुताबिक, घरेलू बाजारों में दोनों ही कीमती धातुओं का दाम टूटा है. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्ड (PM Modi On Gold) को लेकर बड़ी अपील की और देश के लोगों से 1 साल सोना न खरीदने के लिए कहा. आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस बयान के बाद आज क्या है 20, 22, 24 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट...

Advertisement

PM मोदी बोले- मत खरीदो सोना...
सबसे पहले बताते हैं कि आखिर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने को लेकर क्या कहा? तो PM Narendra Modi सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है और इसका भारत पर भी गंभीर असर पड़ रहा है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि चाहे घर में शादी हो या फिर कोई भी इवेंट, एक साल तक सोना खरीदने से बचें. हालांकि, इसके पीछे उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट में विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया. 

सोने की कीमत में आई गिरावट 
पीएम मोदी के इस बयान के बाद सोमवार को Gold Rate पर नजर डालें, तो ये मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फिसला है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold 1,52,530 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही ये एक झटके में गिरकर 1,51,500 रुपये का रह गया. इस हिसाब से गोल्ड रेट 1030 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया है. 

Advertisement

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में आई इस ताजा गिरावट के बाद अब ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी सस्ता (Gold Cheaper From High) हो गया है. इस कीमती पीली धातु ने जनवरी 2026 में रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए इतिहास में पहली बार 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इसका भाव 2,02,984 रुपये पर जा पहुंचा था. हालांकि, इसके बाद Gold Rate Crash होता चला गया. बीच-बीच में सोने का भाव तेजी से बढ़ा भी, लेकिन इसके बावजूद अब भी गोल्ड 51,484 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है. 

घरेलू मार्केट में भी टूटा Gold
Gold Rate सिर्फ एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में ही नहीं फिसला है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी कीमती पीली धातु के दाम में गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स देखें, तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड पिछले शुक्रवार के अपने बंद भाव 1,51,078 रुपये की तुलना में गिरावट के साथ 1,50,277 रुपये पर ओपन हुआ यानी ये 801 रुपये सस्ता हो गया. अलग-अलग क्वालिटी का लेटेस्ट रेट देखें, तो...

क्वालिटी गोल्ड रेट/10 ग्राम
24 Karat Gold 1,50,277 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,46,670 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,33,750 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,21,720 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 96,930 रुपये/10 ग्राम

बता दें कि घरेलू मार्केट में सोने की ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहक को इस पर लागू जीएसटी (Gold GST) और मेकिंग चार्ज (Making Charge) भी देना होता है और इनके जुड़ने से कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है. 

Advertisement

चांदी की कीमत में ये बदलाव 
जहां सोना सस्ता हुआ है, तो वहीं चांदी की कीमत में भी चेंज (Silver Price Change) देखने को मिला है. एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव सोमवार को गोल्ड के विपरीत तेजी से उछला है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 1 Kg Silver Price 2,61,922 पर क्लोज हुई थी और सोमवार को ये उछलकर 2,64,922 रुपये पर पहुंच गई, मतलब ये 3000 रुपये महंगी हुई है. हालांकि, घरेलू मार्केट में सिल्वर पिछले बंद 2,55,600 रुपये से मामूली टूटकर 2,55,300 रुपये पर ओपन हुई. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement