China Buy Gold: सोने में फिर खेल शुरू... चीन ने की बड़ी खरीदारी, बना दिया ये रिकॉर्ड!

चीन ने सोने में खरीदारी फिर से बढ़ा दी है. सितंबर महीने के दौरान चीन ने 2023 के बाद सबसे ज्‍यादा मंथली गोल्‍ड खरीदारी की है. अब चीन का गोल्‍ड रिजर्व फ्रांस और इटली के काफी करीब पहुंच चुका है.

Advertisement
चीन ने सितंबर में सबसे ज्‍यादा खरीदा सोना. (Photo: ITG) चीन ने सितंबर में सबसे ज्‍यादा खरीदा सोना. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

जनवरी के बाद से ही सोने और चांदी के दाम में दबाव दिखाई दे रहा है, जिस कारण गोल्‍ड की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं. लेकिन अब फिर से इसमें खरीदारी शुरू हो चुकी है. खासकर, चीन सोने का स्‍टॉक तेजी से भर रहा है. 

चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर में सोने की खरीद में तेजी लाते हुए अपने भंडार में 23 टन सोना जोड़ा है. यह सितंबर 2023 के बाद से सबसे अधिक महीने की खरीदारी है. देश केंद्रीय बैंक के भंडार मैनेजमेंट में व्यापक बदलाव के बीच कीमती धातु के प्रति अपना जोखिम बढ़ाना जारी रखे हुए है. 

Advertisement

यह नई खरीद पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) द्वारा सोने की लगातार 23वीं खरीद का संकेत है. जुलाई और अगस्त में 20-20 टन की खरीद के बाद यह खरीदारी हुई है, जो दिखाता है कि चीन ने हाल के महीनों में सोने की खरीद बढ़ा दी है. 

इस साल 103 टन सोना खरीद चुका है चीन 
सितंबर में हुई बढ़ोतरी के साथ, चीन द्वारा 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर सोने की खरीद 103 टन तक पहुंच गई है. कोबेसी लेटर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, चीन का कुल सोने का भंडार बढ़कर रिकॉर्ड 2,410 टन हो गया है. यह निरंतर खरीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्रीय बैंक अपने रिजर्व पोर्टफोलियो में डायरवर्सिफिकेशन ला रहे हैं और सोने के अपने भंडार को मजबूत कर रहे हैं, जो एक पारंपरिक रिजर्व असेट है और इसमें कोई डायरेक्‍ट लोन रिस्‍क नहीं है. 

Advertisement

चीन फ्रांस और इटली के करीब पहुंच रहा है
रिपोर्ट में आंकड़ों के अनुसार, चीन वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस के बाद विश्व का पांचवां सबसे बड़ा आधिकारिक गोल्‍ड रिजर्व होल्‍डर है. चीन और उससे ठीक ऊपर स्थित यूरोपीय देशों के बीच का अंतर कम हो गया है. इटली के पास लगभग 2,452 टन सोना है, जबकि फ्रांस के पास लगभग 2,437 टन है. 2,410 टन सोने के साथ चीन फ्रांस से केवल 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है. 

अगर इसी तरह, चीन सोने की खरीद बढ़ाता रहता है तो आगे आने वाले महीनों में चीन फ्रांस और इटली को पीछे छोड़ सकता है. इस तरह के बदलाव से चीन के बढ़ते गोल्‍ड रिजर्व और ऑफिशियल रिजर्व परिसंपत्तियों में विविधता लाने के उसके लॉन्‍गटर्म प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा. 

उतार-चढ़ाव के बाद भी क्‍यों कर रहा खरीदारी? 
चीन की हालिया खरीदारी कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की निरंतर मांग की ओर भी इशारा करती है. कोबेसी लेटर ने इस खरीदारी को कीमतों में गिरावट के दौरान सोना खरीदने का प्रयास बताया है. मासिक आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2026 से रिपोर्ट की गई खरीद में तेजी आई है. चीन ने मार्च में पांच टन, अप्रैल में आठ टन और मई में 10 टन की खरीद की है. इसके बाद जून में खरीद बढ़कर 15 टन और जुलाई और अगस्त दोनों में 20 टन हो गई, और सितंबर में 23 टन तक पहुंच गई. इस लगातार खरीदारी से एक चीज साबित होती है कि चीन लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहा है. खासकर तब, जब कीमतें तेजी से नीचे आई हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »