Aadhaar Update: आधार में घर बैठे जोड़ें नया मोबाइल नंबर! 8 स्टेप्स में पूरा होगा काम

Aadhaar Mobile Number Update: आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है और OTP नहीं मिल पाता, तो अब नया नंबर अपडेट कराने का एक आसान विकल्प है. UIDAI के नए Aadhaar App से मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसमें OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Advertisement
नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन किया जा सकता है. (File Photo) नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन किया जा सकता है. (File Photo)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

अगर आपके आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है और आप उसका इस्तेमाल नहीं करते, तो कई बार OTP वेरिफिकेशन के दौरान परेशानी हो सकती है. बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और दूसरी ऑनलाइन सेवाओं में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आधार में चालू मोबाइल नंबर दर्ज होना जरूरी है.

अच्छी बात यह है कि अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए Aadhaar App के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा मिल गई है. इसके लिए हर बार आधार सेवा केंद्र जाने या कोई दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है. आप स्मार्टफोन से ही आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें हैं. खासकर अगर आपके पास पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो आपको आधार केंद्र जाना पड़ सकता है.

Advertisement

Aadhaar App फोन में डाउनलोड करें

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें. यह Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है. ध्यान रखें कि आप UIDAI का आधिकारिक ऐप ही डाउनलोड करें. अब ये शुरुआती काम पूरे करें...

>> ऐप खोलकर अपनी भाषा चुनें
>> अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
>> नियम और शर्तों के साथ प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करें
>> ऐप में इस्तेमाल होने वाली SIM चुनें
>> फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें
>> इसके बाद ऐप के लिए 6 अंकों का PIN सेट करें

आगे ऐप खोलने के लिए इसी PIN का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Aadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट करें?

ऐप में रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:

Advertisement

>> Aadhaar App खोलें और अपना 6 अंकों का PIN डालकर लॉगिन करें
>> ऐप में Services सेक्शन पर जाएं
>> यहां Mobile Number Update का विकल्प चुनें
>> स्क्रीन पर दिए गए निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें
>> अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें
>> नए नंबर पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें
>> इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें
>> मांगी गई फीस का भुगतान करके आवेदन जमा करें

आवेदन जमा होने के बाद आपको रिक्वेस्ट से जुड़ी जानकारी मिलेगी. ऐप में Track My Request के विकल्प से अपडेट का स्टेटस भी देखा जा सकता है.

क्या पुराने मोबाइल नंबर पर भी आएगा OTP?

यह सबसे जरूरी बात है, क्योंकि मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास पुराना नंबर है या नहीं.

पहली स्थिति: अगर आप Aadhaar App में उसी मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड हैं, जो पहले से आधार में दर्ज है, तो नए नंबर पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. इसके बाद निर्धारित फीस देकर आवेदन जमा किया जा सकता है.

दूसरी स्थिति: अगर आपने Aadhaar App में ऐसे मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया है, जो आधार में दर्ज पुराने नंबर से अलग है, तो UIDAI के मुताबिक पुराने और नए, दोनों नंबरों पर OTP वेरिफिकेशन करना होगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Advertisement

तीसरी स्थिति: अगर आपके पास आधार में दर्ज पुराने मोबाइल नंबर का एक्सेस नहीं है या पहले आधार में कोई मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड ही नहीं था, तो ऐप से नंबर अपडेट नहीं कर पाएंगे. ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार अपडेट सेंटर जाना होगा.

मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगेगा

ऐप से आवेदन जमा करने के बाद मोबाइल नंबर तुरंत आधार में अपडेट नहीं होता. UIDAI के मुताबिक, मोबाइल नंबर या पते से जुड़े अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में 30 दिन तक लग सकते हैं. आवेदन जमा करने के बाद ऐप में उपलब्ध Track My Request सुविधा से उसका स्टेटस चेक करते रहें.

मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए क्या-क्या चाहिए

UIDAI के नियमों के मुताबिक, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अलग से कोई दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होती. हालांकि, ऐप के जरिए आवेदन करते समय OTP वेरिफिकेशन, फेस ऑथेंटिकेशन और निर्धारित फीस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अगर पुराने नंबर का एक्सेस नहीं है, तो आधार केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराया जा सकता है. इसके लिए भी पुराने मोबाइल नंबर या किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होती.

आधार में चालू मोबाइल नंबर रखना क्यों जरूरी?

Advertisement

आधार से जुड़ी कई सेवाओं में OTP के जरिए पहचान की पुष्टि की जाती है. अगर आधार में पुराना या बंद हो चुका नंबर दर्ज है, तो OTP नहीं मिल पाएगा और ऑनलाइन वेरिफिकेशन अटक सकता है. इसलिए आधार में वही मोबाइल नंबर दर्ज रखें, जिसका आप नियमित इस्तेमाल करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »