Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? अचानक इतना बदला चांदी के दाम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST
  • 1/6

एक ओर मंगलवार को जहां शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव आया है. अगर आप Gold-Silver खरीदने या फिर इन कीमती धातुओं में निवेश का प्लान कर रहे हैं, तो पहले इनकी कीमतों में आए चेंज पर नजर डाल लेना जरूरी है कि सोना चांदी सस्ता हुआ है या बढ़ गया है दाम.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर देखें, तो बीते कई दिनों से रोजाना सस्ती हो रही चांदी की कीमत में अचानक से उछाल आया है और वायादा कारोबार में ये महंगी हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर सोना भी चमका है. हालांकि, ये दोनों कीमती धातुएं अपने हाई से अभी भी काफी बनी हुई हैं. (Photo: Reuters)

  • 2/6

चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक
MCX Silver Price पर नजर डालें, तो 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट बीते कारोबारी दिन गिरावट के साथ 2,17,718 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही मंगलवार को ये उछलकर 2,19,642 रुपये पर पहुंच गई. यानी इसमें 1924 रुपये की तेजी आई. (Photo: Reuters)

  • 3/6

हाई से अभी भी काफी सस्ती Silver
चांदी की वायदा कीमत ताजा बढ़ोतरी के बाद अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती बनी हुई है. बता दें कि 2026 के शुरुआती जनवरी महीने में 1 Kg Silver Price पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपये का स्तर पार करने में कामयाब हुई थी और करीब 4.20 लाख रुपये का हाई छुआ था, ताजा प्राइस इससे काफी सस्ता बना हुआ है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

सोने का भाव भी आज बढ़ गया
चांदी ही नहीं, बल्कि लगातार टूटता नजर आ रहा सोना भी सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन चमका है. 5 अगस्त की एक्सपायरी वाली इस कीमती पीली धातु के भाव में खबर लिखे जाने तक 979 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है. सोमवार 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,40,309 रुपये पर क्लोज हुआ था और एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही मंगलवार को ये उछलकर 1,41,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. (Photo: Reuters) 

  • 5/6

महीनेभर में इतना सस्ता Gold
भले ही मंगलवार को सोना महंगा हुआ है, लेकिन बीते एक महीने में इसकी कीमत में आई गिरावट देखें, तो 15 जून को 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,52,916 रुपये था, जो अब 1,41,288 रुपये पर आ गया. ऐसे में महीनेभर में सोना 11,628 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं जनवरी के अपने हाई से Gold करीब 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम दाम पर मिल रहा है. (Photo: Reuters)

  • 6/6

जुलाई के 14 दिन का हाल 
बात चालू जुलाई महीने में सोना-चांदी की कीमतों में आए बदलाव की करें, तो एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुएं फिसली हैं. सोने का वायदा भाव जहां 1 जुलाई के 1,44,430 रुपये से 1.41 लाख रुपये पर आ गया है. तो वहीं चांदी महीने के 14 दिन में 2,30,384 रुपये प्रति किलोग्राम से 10,742 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. (Photo: Reuters)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement