Advertisement

यूटिलिटी

Business Idea: ₹2 लाख में शुरू करें बिजनेस... 50000 रुपये मंथली कमाई! गर्मी में इस चीज की बंपर डिमांड

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST
  • 1/7

गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और घरों में फ्रिज का इस्तेमाल शुरू हो गया है. इस मौसम में आप नए बिजनेस की शुरुआत भी कर सकते हैं, जो फायदे का सौदा साबित होगा. छोटे से निवेश से भी इसे शुरू किया जा सकता है और डिमांड को देखें तो मोटा मुनाफा पक्का है. हम बात कर रहे हैं आइस क्यूब फैक्ट्री (Ice Cube Factory) की, जो गर्मी में धड़ल्ले से चलता है. शहर हो या गांव इस चीज का इस्तेमाल हर जगह होता है और आप इस कारोबार में उतरकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं.

  • 2/7

बंपर डिमांड, बिजनेस हिट
बड़े-बड़े रेस्टोरेंट, पब में शराब हो या सॉफ्ट ड्रिंक, शर्बत, मॉकटेल  गिलास में Ice Cube की जरूरत पड़ती है. सिर्फ इन स्थानों पर ही नहीं, बल्कि गली-मोहल्लों और गांवों की दुकानों पर भी आइस क्यूब की खूब खरीदारी होती है. जैसे-जैसे गर्मी में इजाफा होता है, इसकी डिमांड और तेज होती जाती है. ऐसे में डिमांड और सप्लाई बढ़ने से इस बिजनेस से जुड़े कारोबारियों की कमाई में भी इजाफा होता जाता है. 

  • 3/7

गांव में भी लगा सकते हैं फैक्ट्री
खास बात ये है कि Ice Cube Business शुरू करने के लिए आपको अपने गांव या कस्बे से शहर का रुख करने की जरूरत नहीं है, अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, तो फिर वहां पर भी Factory की शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि ये ऐसी चीज है, जिसकी डिमांड सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आइस क्यूब के कारोबार में ग्रोथ की अधिक संभावनाएं नजर आती हैं और घाटे की संभावना कम ही है. गांव में बिजनेस शुरू करने के बाद आप अपना प्रोडक्ट शहरों में भी सप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement
  • 4/7

बिजनेस का रजिस्ट्रेशन है जरूरी
आइस क्यूब की फैक्ट्री शुरू करने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है, उनमें सबसे पहले आपको अपने नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इसके बाद आइस क्बूय की फैक्ट्री की शुरू करने के लिए एक बड़े फ्रीजर की जरूरत पड़ेगी, जिसमें बर्फ जमाई जाएगी.  आप बर्फ को अलग-अलग डिजाइन में भी बना सकते हैं, इससे ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है. जगह की बात करें, तो फैक्ट्री शुरू करने के लिए 
कम से कम 500 स्क्वायर फीट जगह के साथ ही साफ पानी का जरिया और बिजली कनेक्शन जरूरी है. 

  • 5/7

शुरुआत में कितना पैसा होगा खर्च? 
इस बिजनेस की शुरुआत आप अपने आर्थिक स्थिति के आधार पर कर सकते हैं. छोटे स्तर पर आइस क्यूब बिजनेस शुरू करने के लिए आपको शुरुआती स्टेज में करीब दो लाख रुपये खर्च करने होंगे. इनके जरिए आपको डीप फ्रीजर, आइस क्यूब मेकिंग मशीन खरीदना होगा. फ्रीजर का मार्केट प्राइस करीब 50,000 रुपये से शुरू हो जाता है. इसके अलावा आपको कुछ और अन्य उपकरण भी खरीदने होंगे, जिनमें प्लास्टिक पैकेजिंग मशीन शामिल है. इन पर करीब 1-1.5 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है.

  • 6/7

डिमांड बढ़ने पर बढ़ाएं प्रोडक्शन
शुरुआत में छोटी यूनिट खरीदकर कारोबार शुरू करने के बाद आप मार्केट में डिमांड बढ़ने पर उसके आधार पर अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं और जरूरत के हिसाब से हैवी मशीनरी की खरीदारी कर सकते हैं. आइस क्यूब मेकिंग कारोबार में उतरने से पहले इसके बारे में थोड़ी रिसर्च भी जरूर कर लें. इससे आपको मदद मिलेगी कि बाजार में पहले से मौजूद प्रोडक्ट्स के बीच आप कैसे अपने आइस प्रोडक्ट को आसानी से बेचकर मार्केट बना सकते हैं. 

Advertisement
  • 7/7

कमाई का कैलकुलेशन 
अब Ice Cube Business से होने वाली कमाई का अनुमान समझते हैं, तो शुरुआती कारोबार में अगर आप दो लाख रुपये लगाकर इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो हर महीने करीब 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं और शादियों या अन्य इवेंट में बढ़ती डिमांड से आप कमाई को मंथली 50,000 रुपये तक बढ़ा सकते हैं. आमतौर पर एक किलो के आइस क्यूब पैकेट की बाजार में कीमत 40 से 50 रुपये होती है और ऑनलाइन पर भी इसकी बिक्री धड़ल्ले से होती है.  

एक और खास बात ये है कि आइस क्यूब बेचने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि जिस इलाके में आपकी फैक्ट्री होगी, आसपास के खरीदार खुद आ जाएंगे. आप अपने बर्फ को आइसक्रिम शॉप, होटल्स, रेस्टोरेंट, फलों को स्टोर करने वाले और सब्जी वालों को आसानी से सप्लाई कर सकते हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement