86 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.27 अंकों की बढ़त के साथ 27,537.26 पर

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

IANS

  • मुंबई,
  • 08 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे 86.94 अंकों की मजबूती के साथ 27,545.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 22.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,519.15 पर कारोबार करते हुए देखे गए.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी देखी गई मामूली बढ़त
बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.27 अंकों की बढ़त के साथ 27,537.26 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.95 अंकों की बढ़त के साथ 8,540.00 पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »