लगातार छठे दिन लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी भी लुढ़का

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए.सेंसेक्‍स 450 अंक से ज्‍यादा लुढ़क गया.

Advertisement
लगातार छठे दिन लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्‍स लगातार छठे दिन लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्‍स

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 मई 2019,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 480 अंक से ज्‍यादा टूटकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 11,400 अंक के स्तर से नीचे आ गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.50 अंक या 1.27 फीसदी के नुकसान से 37,790 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 37,743 से 38,248 के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

Advertisement

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.45 अंक या 1.20 फीसदी के नुकसान से 11,360 अंक के स्‍तर पर आ गया. कारोबार के दौरान इसने 11,347 अंक का निचला स्तर तथा 11,479.10 अंक का उच्चस्तर भी छुआ.

किन शेयरों का क्‍या हाल

कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का शेयर 3.35 फीसदी तक नीचे आ गए.  बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, सनफार्मा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, यस बैंक और ओएनजीसी के शेयरों में 3.22 फीसदी तक नुकसान दर्ज किया गया. वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर 0.60 प्रतिशत तक चढ़ गए.

क्‍या है वजह

बाजार के जानकारों की मानें तो अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद से वैश्विक निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने से वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई जिसका असर यहां भी दिखाई दिया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है. ट्रंप की इस घोषणा के बाद से ही वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख है.

Advertisement

रुपया 21 पैसे कमजोर

इस बीच अमेरिका-चीन के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ने के चलते शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 69.64 पर चल रहा है. बाजार में रुपया 69.57 पर खुला, लेकिन यह जल्द ही मंगलवार को बंद स्तर के मुकाबले यह 21 पैसे की गिरावट के साथ 69.64 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा. मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.43 पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »