बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 185 अंक बढ़ा तो निफ्टी में 49 की बढ़त

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. एशियाई बाजारों से मिले जुले संकेतों ने शेयर बाजार को बल दिया है.

Advertisement
शेयर बाजार की तेज शुरुआत शेयर बाजार की तेज शुरुआत

विकास जोशी

  • ,
  • 27 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. एशियाई बाजारों से मिले जुले संकेतों ने शेयर बाजार को बल दिया. सेंसेक्स जहां 185 अंक बढ़कर 31785 के स्तर पर  और निफ्टी 49 अंक बढ़कर 9921 पर खुला. हालांकि बाद में इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया.

बैंकिंग शेयर्स की बेहतर शुरुआत

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं, मेटल और फार्मा के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.

Advertisement

रुपये की मजबूत शुरुआत

बुधवार को रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है. डाॅलर के मुकाबले बुधवार को रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 65.36 के स्तर पर खुला. मंगलवार को रुपया पिछले 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर खुला था.

उत्तर कोरिया जिम्मेदार

यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव करने के आशंका को लेकर निवेशक अलर्ट हैं. इसके अलावा उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी का असर भी एशियाई बाजार पर देखने को मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »