शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 38280 और न‍िफ्टी 11570 के पार बंद

शेयर बाजार का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी तेजी के साथ हुआ है.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है. बढ़त के साथ कारोबार शुरू करने के बाद बाजार बंद भी तेजी के साथ हुआ है.

मंगलवार को सेंसेक्स 7 अंकों की बढ़त के साथ 38,285.75 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी की बात करें तो यह 19.15 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 11,570.90 के स्तर पर बंद हुआ है.

Advertisement

कारोबार खत्म होने के दौरान टेक महिंद्रा, लुपिन, ग्रासिम और यूपीएल के शेयर हरे निशान के ऊपर बंद हुए हैं. इनके मुकाबले टाटा स्टील, बीपीसीएल, वेद लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान के नीचे बने रहे.

इससे पहले सुबह की बात करें तो शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर शुरुआत की. मंगलवार को सेंसेक्स 38300 के पार खुला. वहीं, निफ्टी ने भी 11500 का स्तर पार किया.

मंगलवार को जबरदस्त तेजी के साथ मार्केट खुला. आज 77.31 अंकों की बढ़त के साथ 38356.06 के स्तर पर खुला. निफ्टी की बात करें तो यह शुरुआती कारोबार में 26.70 अंकों की बढ़त के साथ खुला. इस बढ़त के साथ निफ्टी  शुरुआती कारोबार में 11578.50 के स्तर पर पहुंचा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »