शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 51 अंक लुढ़का

हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 51 अंकों या 0.20 फीसदी की गिरावट  के साथ 25,528 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 17 अंकों या 0.22 फीसदी की गिरावट  के साथ 7,767 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 06 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

शेयर बाजार ने हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार के कारोबार में मामूली तेजी के साथ शुरुआत की है. शुरुआती तेजी के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.25 फीसदी की गिरावट दिखाई देने लगी. 

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 51 अंकों या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 25,528 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 17 अंकों या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 7,767 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.89 अंकों की तेजी के साथ 25,628.23 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,788.05 पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »