शेयर बाजार में गिरावट जारी, रिकवरी के बाद सेंसेक्स 595 अंक नीचे आया

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार Yes Bank के शेयर गिर रहे थे और शुक्रवार  को भी इन्हीं में गिरावट देखने को मिली है.

Advertisement
सेंसेक्स में भारी गिरावट (File Image - Getty) सेंसेक्स में भारी गिरावट (File Image - Getty)

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक हजार अंक तक गिरा. हालांकि, बाद में लगातार सुधार आता गया. सिर्फ सेंसेक्स हीं नहीं बल्कि निफ्टी ने भी शुक्रवार दोपहर गोते लगाए और आंकड़ा 11000 के आस-पास पहुंच गया.

लेकिन रिकवरी के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बढ़ गया है. बाजार में गिरावट की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है.

Advertisement

फिलहाल (2.48PM) पर सेंसेक्स 595.08 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 1.60% की गिरावट के साथ यह 36,526.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी की बात करें तो इसमें भी गिरावट बढ़ी है. फिलहाल यह 186 अंकों की गिरावट के साथ  11,048.25 के स्तर पर कारोबर कर रहा है.

 बता दें कि गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर बंद रहने के बाद शुक्रवार को बाजार ने रफ्तार भरी थी. सेंसेक्स जहां 172 अंक मजबूत होकर खुला था. वहीं, निफ्टी भी 69 अंक बढ़ा था. लेकिन दोपहर आते-आते सेंसेक्स ने गोते खाने शुरू कर दिए और 1000 अंकों तक गिर गया.  

दोपहर एक बजे के बाद शेयर मार्केट में इतनी भारी गिरावट थी कि चार्ट V शेप की स्थिति में आ गया था. एक समय ऐसा आया कि सेंसेक्स एक दम से 1000 अंक तक गिर गया. हालांकि बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार आया और ये आंकड़ा 300 अंक तक पहुंचा. सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं बल्कि निफ्टी ने भी गोते लगाए. निफ्टी इस दौरान करीब 149 प्वाइंट तक नीचे गया.

Advertisement

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही Yes Bank  के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी. दोपहर को आए बड़े भूचाल में ये भी एक कारण रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »