गुड न्यूज! पेट्रोल 1 और डीजल 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ, 15 दिन में दूसरी बार कम हुए दाम

15 दिन पहले भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई थी. तब पेट्रोल के दाम में 1.42 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. नई कीमतें 15 अगस्त को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर हुईं कम पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर हुईं कम

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर अच्छी खबर आई है. पेट्रोल के दाम में 1 रुपये प्रति लीटर और डीजल के मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. नई कीमतें 15 अगस्त को  रात 12 बजे से लागू हो गई हैं.

नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 60.09 रुपये और डीजल 50.27 रुपये हो गया है. 15 दिन पहले भी के दामों में कटौती की गई थी. तब पेट्रोल के दाम में 1.42 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

Advertisement

देश में तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »