पेट्रोल के दाम दो महीने की ऊंचाई पर, डीजल की भी बढ़ी कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का दौर शुरू हो गया है. सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 4 दिनों से चल रही बढ़ोत्तरी आज भी जारी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं. इसके अलावा रुपये के कमजोर होने का असर भी ईंधन की कीमतों पर नजर आ रहा है.

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 से 13 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.97 रुपये प्रति लीटर है. यह 9 जून के बाद सबसे ज्यादा कीमत है. कोलकाता में पेट्रोल आज 79.89 रुपये पर पहुंच गया है.

Advertisement

यहां भी इसकी कीमत 8 जून के बाद सबसे ज्यादा स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 84.41 रुपये पर पेट्रोल पहुंच गया है. चेन्नई में 79.96 रुपये प्रति लीटर इसकी कीमत हो गई है.

करें तो इसकी कीमतें भी आसमान छूती जा रही हैं. सोमवार को दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 68.44 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 71.22 रुपये, मुंबई में 72.66 रुपये और चेन्नई में 72.29 रुपये प्रति‍ लीटर का पेट्रोल मिल रहा है.

दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार‍ फिर कच्चे तेल की कीमतों में रैली जारी हो गई है. दिन-प्रतिदिन इसकी कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी होने लगी है.

वहीं, रुपये में आ रही कमजोरी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »