लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल भी हुआ महंगा

कच्चे तेल में नरमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिली है. सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक मेट्रो शहरों में ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम मेट्रो शहरों में 6 पैसे बढ़े हैं. वहीं, डीजल की कीमत में 7 पैसे की बढ़त हुई है.

Advertisement

आईओसीएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.31 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. कोलकाता में इसकी कीमत 79.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. मुंबई की बात करें तो यहां आपको 83.76 रुपये और चेन्नई में 79.26 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

वहीं, करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 67.82 रुपये, कोलकाता में 70.58, मुंबई में 72 और चेन्नई में इसके लिए आपको 71.62 रुपये प्रति लीटर दाम देने पड़ रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले सोमवार को में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, डीजल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी मेट्रो शहरों में दर्ज की गई थी.

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. ओपेके देशों का उत्पादन जुलाई में 2018 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है.

Advertisement

रॉयटर्स के मुताबिक फ्यूचर 7 सेंट्स गिरकर $74.90 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, डब्लूटीआई क्रूड में 6 सेंट्स की गिरावट देखने को मिली है. यह 70.08 प्रति डॉलर के स्तर पर बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »